पमशाला से सरईटोली मार्ग हेतु 23.96 करोड़ की स्वीकृति, क्षेत्रवासियों ने जताया आभार

तपकरा।कुनकुरी विधानसभा के पमशाला से सरईटोली पहुँच मार्ग के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ₹23 करोड़ 96 लाख 94 हज़ार की स्वीकृति प्रदान की गई है। यह सड़क PWD विभाग द्वारा निर्मित होगी और पूर्व की तुलना में कहीं अधिक बेहतर और टिकाऊ स्वरूप में क्षेत्रवासियों को मिलेगी।इस स्वीकृति को लेकर क्षेत्र के लोगों में हर्ष का माहौल है। ज्ञात हो कि यह सड़क कुनकुरी विधानसभा की सबसे महत्वपूर्ण सड़कों में से एक है, जिसका उपयोग रायगढ़ आने-जाने के लिए होता है। वर्षों से बदहाल स्थिति में पड़ी इस सड़क की मरम्मत और निर्माण की मांग लंबे समय से उठ रही थी।भाजयुमो जिला महामंत्री एवं बीडीसी सदस्य गोपाल कश्यप ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के इस निर्णय पर हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा –”यह निर्णय क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा। सरईटोला, गांझियाडीह के साथ ही कोतबा, तपकरा और आसपास के ग्रामों के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री जी ने वास्तव में जनभावनाओं का सम्मान किया है। इसके लिए क्षेत्र की जनता की ओर से मैं उनका तहेदिल से धन्यवाद करता हूँ।”इस सड़क निर्माण के पूर्ण होने पर रायगढ़ सहित आसपास के नगरों तक आवागमन तेज, सुगम और सुरक्षित होगा। यह परियोजना न केवल ग्रामीण अंचल को मुख्यधारा से जोड़ेगी बल्कि क्षेत्र के आर्थिक एवं सामाजिक विकास में भी नई ऊर्जा का संचार करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *