कांसाबेल में केन्द्रीय बजट 2026 पर किसान जनसंवाद, किसानों से सीधे संवाद कर जानी समस्याएं

कांसाबेल में केन्द्रीय बजट 2026 पर किसान जनसंवाद, किसानों से सीधे संवाद कर जानी समस्याएं

जशपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार केन्द्रीय बजट 2026 को लेकर प्रदेश के सभी जिलों में किसान जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी तारतम्य में जशपुर जिले के कांसाबेल में किसान जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया,

जिसमें बड़ी संख्या में किसानों एवं कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।कार्यक्रम में सरगुजा क्षेत्र के सहप्रभारी सुनिल गुप्ता, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, मखाना प्रकल्प के सहसंयोजक अशोक गुप्ता, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिनेश प्रसाद सहित मुनेश्वर सिंह केसर, शिवप्रकाश तिवारी, गणेश जैन, मंडल अध्यक्ष सुदाम पण्डा, रवि यादव एवं अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में देवतुल्य किसान बंधुओं ने भाग लेकर अपनी बात रखी। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और बजट में कृषि क्षेत्र को विशेष प्राथमिकता दी गई है। वहीं सरगुजा सहप्रभारी सुनिल गुप्ता ने किसानों से आह्वान किया कि वे सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लें और आत्मनिर्भर कृषि की ओर कदम बढ़ाएं।कार्यक्रम का समापन किसान एकता और विकास के संकल्प के साथ हुआ।

किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिनेश प्रसाद ने कहा कि इस प्रकार के जनसंवाद कार्यक्रम आगे भी निरंतर आयोजित किए जाएंगे, जिससे सरकार और किसानों के बीच सीधा संवाद स्थापित हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *