Bsp-Updete:-सेंट-जेवियर्स स्कूल का शानदार प्रदर्शन जेईई-मेन्स 2026-परीक्षा अभिरूप सिंह हुंडल ने 99.02% अंक प्राप्त कर रचा इतिहास।-

वही रानीसागर-कोटा में सेंट जेवियर्स प्रबंधन अपनी संस्था को बंद करते हुए भरनी स्कूल में मर्ज कर रहा है–?

सोशल-मीडिया व्हाट्सअप में नोटीफिकेशन-वायरल बच्चों के भविष्य को लेकर अभिभावक चिंतित..प्रबंधन ने अभिभावकों से संयम रखने की अपील की।

दिनांक:-17/02/2026

मोहम्मद जावेद खान हरित छत्तीसगढ़।।

कोटा/बिलासपुर:-सेंट जेवियर्स हाईस्कूल बिलासपुर जोन में पढ़ने वाले विद्यार्थियों ने जेईई-मेंस- 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए इतिहास रचाते हुए संस्था का नाम रौशन किया है विद्यालय के मेधावी छात्र अभिरूप सिंह हुंडल ने शानदार 99.02% अंक प्राप्त कर असाधारण उपलब्धि हासिल करते हुए अपनी पूरी लगन अनुशासन एवं शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रमाण है..वही विद्यालय के दूसरे छात्र देवप्रताप सिंह ने भी 93.89% अंक अर्जित कर उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए सेंट जेवियर्स हाईस्कूल बिलासपुर जोन का मान बढ़ाते हुए गौरवान्वित किया है।

इसके अलावा स्कूल के अन्य शामिल विद्यार्थियों में मेहुल बर्मन भाव्या सूर्यवंशी, फूलचंद साहू नेभी JEE Advanced 2026 के लिए सफलता पूर्वक बेहतर प्रतिशत के साथ अंक प्राप्त की है जिसमें कि मेहुल बर्मन की यह सफलता विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता सतत मार्गदर्शन तथा विद्यार्थियों के समग्र-विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है विद्यालय के प्राचार्य डॉ.बी.बी. महता एवं जे.एस.हुंडल ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता-व्यक्त करते हुए उनके कड़ी मेहनत और दृढ़-संकल्प के लिए वर्तमान और भविष्य के लिए बधाई दी

..विद्यालय प्रबंधन के डॉ. जी.एस.पटनायक (सीएमडी) सुश्री लेखाश्री पटनायक (डायरेक्टर) सुश्री दिव्याश्री पटनायक, श्रीमती सुप्रिया ए.पी.मैनेजमेंट मेंबर, ए.सामंतराय सीईओ, पी.वी. मिस्त्री सीएफओ, श्रीमती रंजना बहादुर उप-प्राचार्या तथा श्रीमती ए.ललिता प्रधानाध्यापिका ने विद्यार्थियों बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की..

विद्यालय प्रबंधन ने शिक्षकों की समर्पित मेहनत तथा अभिभावकों के निरंतर सहयोग की भी सराहना की जिनके मार्गदर्शन और प्रोत्साहन ने इस सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *