
पत्थलगांव में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, जिला जशपुर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। इस घोषणा में महिला मोर्चा की सक्रिय कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिससे संगठन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

घोषित कार्यकारिणी के अनुसार—
- श्रीमती भुनेश्वरी बेहरा को पत्थलगांव शहर मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
- श्रीमती अंजू टोप्पो को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- श्रीमती भारती शर्मा को जिला ‘मन की बात’ प्रभारी बनाया गया है।
- श्रीमती उर्मिला पटेल को जिला कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया गया है।
- श्रीमती सूचित एक्का को जिला कार्यसमिति सदस्य की जिम्मेदारी दी गई है।
- श्रीमती संगीता सिंह को जिला स्थाई आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।
- श्रीमती रेणु विश्वास को जिला स्थाई आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया गया है।
नई कार्यकारिणी के गठन पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाइयों का तांता लगा हुआ है।
आशा जताई जा रही है कि इन सभी के नेतृत्व और सक्रिय सहभागिता से भाजपा महिला मोर्चा के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी को पत्थलगांव एवं पूरे जिला जशपुर में नई ऊंचाइयां प्राप्त होंगी।

