मुख्यमंत्री दिव्यांग ट्राईसाइकिल योजना के तहत चार दिव्यांगों को मिली बैटरी चलित ट्राईसाइकिल

भाजपा नेता मिथलेश लकड़ा की पहल से पत्थलगांव जनपद कार्यालय में हुआ वितरण

पत्थलगांव। क्षेत्र के दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आवाजाही को सुगम बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री दिव्यांग ट्राईसाइकिल योजना के तहत पत्थलगांव जनपद कार्यालय में चार दिव्यांगजनों को बैटरी चलित ट्राईसाइकिल प्रदान की गई। इस पहल में भाजपा नेता मिथलेश लकड़ा की सक्रिय भूमिका रही।कार्यक्रम के दौरान पाकरगांव निवासी संदीप तिर्की, श्रीमती संजू तिर्की, प्रकाश कुजूर तथा मुडापारा निवासी हरील टोप्पो को बैटरी से चलने वाली ट्राईसाइकिलें वितरित की गईं।

ट्राईसाइकिल मिलने से दिव्यांगजनों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। उन्होंने कहा कि इससे अब उन्हें आने-जाने में काफी सुविधा होगी और वे अपने दैनिक कार्य आसानी से कर सकेंगे।इस अवसर पर भाजपा नेता मिथलेश लकड़ा ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सरकार द्वारा कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं।मिथलेश लकड़ा ने आगे बताया कि मुख्यमंत्री दिव्यांग ट्राईसाइकिल योजना का उद्देश्य दिव्यांगजनों को स्वतंत्र रूप से आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि वे शिक्षा, रोजगार और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए बिना किसी परेशानी के यात्रा कर सकें।

उन्होंने कहा कि जरूरतमंद दिव्यांगजनों को योजना का लाभ दिलाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।ट्राईसाइकिल प्राप्त करने के बाद सभी लाभार्थियों ने राज्य सरकार और भाजपा नेता मिथलेश लकड़ा के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस सहायता से उनकी जिंदगी में काफी सहूलियत आएगी और वे पहले की तुलना में अधिक आत्मनिर्भर बन सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *