कोतबा में भाजपा का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय

कोतबा में भाजपा का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय


जशपुर। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक सशक्तिकरण के उद्देश्य से चलाए जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत कोतबा मंडल का दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण वर्ग 15–16 मार्च 2026 को धर्मशाला भवन कोतबा में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण वर्ग का प्रथम दिवस सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सालिक साय शामिल हुए।


प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति, अनुशासन तथा संगठन विस्तार के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और अनुशासन से मजबूत बनता है। इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों और राष्ट्र निर्माण में संगठन की महत्वपूर्ण भूमिका से भी अवगत कराया गया। प्रशिक्षण सत्र के माध्यम से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ तथा सभी ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।


इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता उमाशंकर भगत, मंडल अध्यक्ष जागेश्वर यादव, महामंत्री भानु प्रताप, नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुमन सुनील शर्मा, हेमवती भगत, जयशंकर झांप, जिला पंचायत सदस्य सुरुचि पैंकरा, हेमसागर गुप्ता, रोहित साहू, संतोष गुप्ता, कैलाश यादव, अजय गुप्ता सहित मंडल पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण वर्ग के पहले दिन कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती, अनुशासन और कार्य विस्तार के विभिन्न पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया गया। वहीं दूसरे दिन भी विभिन्न सत्रों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक गतिविधियों और जनसंपर्क को लेकर प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *