खलिहान में रखी धान की फसल जलकर राख हुई

MO NO- 9340278996,9406168350
पत्थलगांव। इन दिनों ग्रामीण क्षेत्रों में किसान धान की कटाई में जुटे हुए हैं। धान की कटाई खलिहान में रखकर मिसाई कर रहे है, इसी बीच पत्थलगांव के ग्राम गाला में एक किसान के खलिहान में रखी धान की फसल में आग लग जाने से धान पूरी तरह जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है। इससे किसान को आर्थिक नुकसान हुआ है। गाला निवासी किसान सामरी बाई पति घनश्याम मांझी निवासी गाला के इंद्रानगर ने अपने घर के पास ही बने खलिहान में धान की मिसाई करने लगभग लगभग एक ट्रैक्टर धान रखा था। इसमें आग लग गई। किसान एवं सहयोगियों द्वारा आग बुझाने का काफी प्रयास किया गया लेकिन असफल रहे।
देखे वीडियो