
जशपुर, छत्तीसगढ़। संघे शक्ति कलियुगे” के संदेश के साथ सर्व शैक्षिक संगठनों द्वारा दिनांक 21 मार्च 2026 को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कुनकुरी में जिला स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक प्रातः 11:00 बजे से प्रारंभ होगी।
इस बैठक में TET अनिवार्यता के विरोध में राष्ट्रीय आंदोलन को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी। ज्ञात हो कि टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया (TFI) के बैनर तले 04 अप्रैल 2026 को दिल्ली के रामलीला मैदान में राष्ट्रव्यापी धरना-प्रदर्शन प्रस्तावित है, जिसमें देशभर के TET प्रभावित शिक्षक शामिल होंगे।
प्रदेश स्तरीय बैठक (15 मार्च 2026) के निर्देशानुसार 21 मार्च को सभी जिलों एवं 24 मार्च को सभी विकासखंडों में बैठक आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में जशपुर जिले में यह बैठक रखी गई है।
बैठक में प्रमुख रूप से यह मांग उठाई जाएगी कि RTE लागू होने के पूर्व नियुक्त शिक्षकों को बिना शर्त TET से मुक्त किया जाए तथा लंबे समय से सेवा दे रहे शिक्षकों के सम्मान में TET की अनिवार्यता समाप्त की जाए।
इस अवसर पर सभी प्रांतीय, जिला, विकासखंड एवं संकुल पदाधिकारियों सहित TET प्रभावित प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक, सहायक शिक्षक एवं प्रधान पाठकों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है, चाहे वे किसी भी संगठन से जुड़े हों।
बैठक में 04 अप्रैल को प्रस्तावित राष्ट्रीय आंदोलन को सफल बनाने हेतु रणनीति बनाई जाएगी तथा जशपुर से अधिक से अधिक संख्या में शिक्षकों के दिल्ली प्रस्थान की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
TET प्रभावित शिक्षकों तक सूचना पहुंचाने की जिम्मेदारी संबंधित विकासखंड अध्यक्षों को दी गई है।
सर्व शैक्षिक संघ, जिला जशपुर (छत्तीसगढ़)
संतोष कुमार टांडे (जिलाध्यक्ष) छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ
अजय कुमार गुप्ता (जिलाध्यक्ष) सहायक शिक्षक / समग्र शिक्षक फेडरेशन छत्तीसगढ़
विनोद कुमार गुप्ता (जिलाध्यक्ष) प्रदेश शिक्षक फेडरेशन छत्तीसगढ़
संजीव प्रसाद (जिलाध्यक्ष) छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ
विनय कुमार सिंह (जिलाध्यक्ष) शालेय शिक्षक संघ छत्तीसगढ़
सत्यम नायक (जिलाध्यक्ष) शैक्षिक समन्वयक संघ छत्तीसगढ़
अनिल कुमार बेहरा (जिलाध्यक्ष) क्रांतिकारी शिक्षक संघ छत्तीसगढ़
महेश कुमार यादव (जिलाध्यक्ष) प्रदेश शिक्षक संघ छत्तीसगढ़
