Kota-Updete:-डीएवी-प्रायवेट स्कूल उद्घाटन समारोह में पहुंचे शिक्षा-मंत्री ने खाली कुर्सीयों के बीच अपना भाषण जारी रखा।

डीएवी-स्कूल प्रबंधन की अव्यवस्थाओं से नाराज हुए मंत्री जी सहित उपस्थित बीजेपी नेता गण।-

बेहतर शिक्षा गुणवत्ता युक्त 150-विवेकानंद स्कूल खोलने की तैयारी..प्रायवेट स्कूलों में बच्चे कम बच्चों के पैरेंट्स ज्यादा पढ़ते है:–शिक्षा मंत्री।-

सरकारी स्कूलों के बंद होने उनके मर्ज होने के कारणों संबंधित सवालों का जवाब देने से बचते रहे मंत्री जी।-

*आत्मानंद-पीएम-श्री स्कूलों में टीचरों की कमी…इन्फ्रास्ट्रक्चर अव्यवस्था का आलम…मंत्री जी डीएवी-पब्लिक स्कूल का गुणगान कर रहे थे।-**दिनांक:-05/04/2026**मोहम्मद जावेद खान हरित छत्तीसगढ़।।**करगीरोड-कोटा:-शनिवार 04 अप्रैल को रानीसागर मौहारखार के एक डीएवी-पब्लिक प्रायवेट स्कूल उद्घाटन समारोह में पहुंचे प्रदेश के शिक्षा-मंत्री गजेंद्र यादव सहित कार्यक्रम में पहुंचे स्थानीय जनप्रतिनिधियो-बीजेपी के स्थानीय-नेताओं को उस समय शर्मिंदा का सामना करना पड़ा मंच के सामने की हिस्से से लेकर पीछे तक पूरी कुर्सियां खाली खाली पड़ी थी..जिसको लेकर शिक्षा मंत्री ने मंच से अपनी नाराजगी व्यक्त की साथ ही ये भी कहा कि उम्मीद करते है..अगली बार जब वो आए तो जगह कम पड़ जाए वैसे स्कूल प्रबंधन का कहना था कि अपने तरफ से उन्होंने 1000 से ऊपर लोगों को आमंत्रित किया गया था..लोगो के नहीं आने का कारण समझ में नहीं आया।**प्रदेश में 150-नए विवेकानंद स्कूल खोलने की घोषणा:–**डीएवी-पब्लिक स्कूल के मंच से डीएवी-पब्लिक स्कूल-संस्था की सीबीएसई शिक्षा-नीति सहित सामाजिक सरोकार की तारीफ करते हुए प्रदेश की शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि भविष्य में पूरे प्रदेश में बेहतर गुणवत्ता युक्त शिक्षा के लिए 150-विवेकानंद स्कूल खोलने की तैयारी है..जहां बच्चों को छत्तीसगढ़ के पारंपरिक संस्कृति संस्कार वैदिक ज्ञान सहित छत्तीसगढ़ के महापुरुषों की जीवनी पढ़ाई जाएगी..अपने उद्बोधन के दौरान मंत्री जी ने चुटकी लेते हुए कहा कि प्रायवेट स्कूलों में बच्चे से ज्यादा बच्चों के पैरेंट्स ज्यादा पढ़ते है।**सरकारी स्कूल बंद होने मर्ज होने के सवालों से बचते नजर आए मंत्री जी:–**कार्यक्रम की समाप्ति के बाद अपनी गाड़ी की तरफ बढ़ने के दौरान मीडिया ने मंत्री जो से बात करने के दौरान प्रदेश सहित जिले में सरकारी स्कूलों के बंद होने उनके दूसरे स्कूलों में मर्ज होने के कारणों से संबंधित पत्रकारों के सवालों का जवाब देने से बचते हुए आगे बढ़ गए..एक तरफ पूरे प्रदेश में 150 नए विवेकानंद स्कूलों खोलने की बात मंत्री जी ने खुले मंच से घोषणा की वही प्रदेश सहित बिलासपुर जिले के हजारों स्कूलों के बंद होने मर्ज होने का स्पष्ट कारण बताने में मंत्री जी की जुबान लड़खड़ाने लगी..वर्तमान आत्मानंद-पीएम-श्री जैसे हिंदी इंग्लिश मीडियम मिडिल हाईस्कूलों में स्कूलों में टीचरों की कमी..

इन्फ्रास्ट्रक्चर की कमी अव्यवस्था बनी हुई है..पर मंत्री जी व्यवस्था सुधारने के बजाय डीएवी स्कूल का गुणगान करते दिखे।**शिक्षा-नीति के साथ गंगा की सफ़ाई में भी अपना योगदान दे रही है:–प्रशांत कुमार।**वही उद्घाटन समारोह कार्यक्रम की समाप्ति के बाद डीएवी-स्कूल प्रबंधन द्वारा आभार प्रगट के बाद सेंट-जेवियर्स-प्रबंधन के क्षेत्रीय अधिकारी प्रशांत कुमार ने स्थानीय पत्रकारों से बात करते हुए डीएवी स्कूल के शिक्षा नीति फीस-संबंधित नर्सरी से लेकर 8th तक डीएवी बोर्ड से बेहतर पढ़ाई के साथ 9th के बाद 12th तक सीबीआई बोर्ड के तहत पढ़ाई स्कूल के बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर सामाजिक सरोकार जिसमें कि उत्तरप्रदेश में बहने वाली जीवनदायनी गंगा नदी को 75% साफ करने की दिशा में आगे बढ़ने की बात कही..

वही इससे पूर्व इसी बिल्डिंग में सेंट जेवियर्स स्कूल द्वारा अपना बोरिया बिस्तर समेट कर अपने भरनी स्कूल में मर्ज करने के बाद आरटीई के तहत प्रवेश बच्चों की पढ़ाई उनके भविष्य को लेकर सवाल पर डीएवी-स्कूल प्रबंधन ने उनके डीएवी स्कूल में प्रवेश को लेकर शिक्षा-विभाग के नियमों का हवाला देते हुए माला पहना दी।-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *