मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने किया विभिन्न वार्डों का निरीक्षण और अटल परिसर के निर्माण कार्य में तेजी लाने का दिया निर्देश 

मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने किया विभिन्न वार्डों का निरीक्षण और अटल परिसर के निर्माण कार्य में तेजी लाने का दिया निर्देश 

कोतबा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी एवं उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव के निर्देश के तहत कोतबा नगर के मुख्य नगर पालिका अधिकारी टी आर यादव ने शहर के विभिन्न वार्डों और स्थानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न वार्ड में सफाई कार्य का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिया। साथ ही वार्डों के निर्माण कार्यों का निर्माण की स्थिति का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया।

अधिकारी ने सफाई कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने और निर्माण कार्य को समयसीमा के भीतर पूरा करने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याओं को भी सुना और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

नगर पंचायत का यह निरीक्षण अभियान स्वच्छता और विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से किया जा रहा है, जिससे नगरवासियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *