जिला पंचायत चुनाव: भाजपा को बढ़त, शौर्य प्रताप जूदेव की जीत लगभग तय

जशपुर। जिले में द्वितीय चरण के पंचायत चुनाव में भाजपा ने चार सीटों पर मजबूत बढ़त बनाई है। भाजयुमो के जिला अध्यक्ष शौर्य प्रताप जूदेव की प्रचंड जीत लगभग तय मानी जा रही है।
कुनकुरी क्षेत्र क्रमांक 7 (नारायणपुर) से मलिता बाई नाग कांग्रेस समर्थित अंजना मिंज से आगे चल रही हैं।
कुनकुरी क्षेत्र क्रमांक 8 से अनीता कांग्रेस समर्थित राधिका से बढ़त बनाए हुए हैं।
मनोरा (क्षेत्र क्रमांक 4) से शांति भगत कांग्रेस के जयराम भगत से आगे हैं।
दुलदुला से शौर्य प्रताप जूदेव कांग्रेस समर्थित नरसिंह यादव से काफी आगे चल रहे हैं और उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है।
इसके अलावा, क्षेत्र क्रमांक 5 से कांग्रेस समर्थित श्वेता विनय भगत (पूर्व विधायक विनय भगत की पत्नी) भी शारदा प्रधान पर बढ़त बनाए हुए हैं उनकी जीत लगभग तय है।
गौरतलब है कि पहले चरण के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा को कोई सफलता नहीं मिली थी। क्षेत्र क्रमांक 1 से भाजपा के बागी उम्मीदवार गेंदबिहारी सिंह, क्षेत्र क्रमांक 2 से कांग्रेस समर्थित आशिका कुजूर, और क्षेत्र क्रमांक 3 से मोनिका टोप्पो ने जीत दर्ज की थी।भाजपा की इस बढ़त को आगामी चुनावों के लिए महत्वपूर्ण संकेत माना जा रहा है, जिससे जिले की राजनीतिक स्थिति में बदलाव के आसार नजर आ रहे हैं।