बागबहार में दबंगई, युवक को बांधकर डंडे और सरिया से पीटा

रस्सी से बांधकर बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल से मचा हड़कंप

नीरज गुप्ता संपादक मो न-9340278996

पत्थलगांव । बागबहार के झारपारा में एक व्यक्ति को रस्सी से बांधकर बेरहमी से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पीड़ित की पत्नी उषा बाई ने आरोप लगाया है कि गांव के कुछ लोगों ने उनके पति के हाथ-पैर बांधकर लाठी-डंडे और लोहे की सरिया से हमला किया।पीड़िता के अनुसार, नवीन बंजारा सहित उसके परिवार के कई लोगों ने मिलकर उनके पति को रस्सी से बांध दिया और सिर, छाती, कमर तथा पैरों पर डंडे व सरिया से हमला किया। आरोप है कि आरोपी पक्ष लंबे समय से उनके पति को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था तथा जमीन हड़पने की नीयत से विवाद किया जा रहा था।घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। मामले की शिकायत पुलिस में किए जाने की बात सामने आई है। अब सभी की नजर प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हुई है।

देखे विडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *