
पत्थलगांव । पत्थलगांव क्षेत्र के ग्राम जामजुनवानी में चोरी कर भाग रहे एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ पुलिस को बुला लिया। आरोपी को पकड़ने के बाद ग्रामीणों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। इस दौरान चोर की बाइक भी ग्रामीणों के गुस्से का शिकार बन गई।
जानकारी के अनुसार, ग्राम जामजुनवानी के खारापारा निवासी राजू एक्का का परिवार किसी काम से बाहर गया हुआ था। इसी बीच एक चोर सूने मकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गया और अलमारी में रखे जेवरात व नगदी चोरी कर फरार हो गया।

बताया जा रहा है कि सुबह घर के आसपास संदिग्ध हालत में युवक को देखकर ग्रामीणों को शक हुआ। पूछताछ के दौरान मामला सामने आने पर ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और जमकर खातिरदारी कर दी। इसके बाद आरोपी को पत्थलगांव पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
घटना के दौरान आरोपी की बाइक भी ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गई, जिस पर लोगों ने अपना गुस्सा उतार दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

