पत्थलगांव को मिली विकास की सौगात: 25.91 करोड़ से सड़कों का जाल बिछेगा”।

पत्थलगांव विधानसभा को मिली सड़कों की सौगात, 25.91 करोड़ की स्वीकृति

नीरज गुप्ता संपादक
MO NO-9340278996
Haritchhattisgarh

पत्थलगांव: पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। क्षेत्र की तेजतर्रार विधायक एवं सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय के प्रयासों से क्षेत्र की 9 प्रमुख सड़कों के निर्माण के लिए 25 करोड़ 91 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है।

वर्षों से सड़क विकास की बाट जोह रहे स्थानीय निवासियों के लिए यह एक बड़ी सौगात साबित होगी। इस महत्वपूर्ण स्वीकृति से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की समस्याएं दूर होंगी। विधायक गोमती साय की इस पहल से क्षेत्रवासियों में हर्ष व्याप्त है। लोगों ने सरकार एवं विधायक के प्रति आभार जताया है।

विकास की नई राह: विधायक गोमती साय ने कहा, “पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र विकास से अछूता रहा है, विशेष रूप से ग्रामीण सड़कों की स्थिति अत्यंत दयनीय थी। चुनावी समय मैंने जनता से वादा किया था कि सड़कों का निर्माण मेरी पहली प्राथमिकता होगी। आज छत्तीसगढ़ सरकार की स्वीकृति से यह वादा पूरा करने की दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं।” उन्होंने मुख्यमंत्री महोदय एवं सरकार का आभार व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि आने वाले वर्षों में क्षेत्र में सड़क नेटवर्क का विस्तार किया जाएगा

इन 9 सड़कों के लिए मिली स्वीकृति:

1. बंधनपुर से छातासरई मार्ग (2.85 किमी) – ₹2.73 करोड

2. पालीडीह बस्ती से लाखझार पेट्रोल पंप मार्ग (2.60 किमी) – ₹3.06 करोड

3. चोंगरीबहार गढ़ला मोड़ से कोटगा पुल मार्ग (2.50 किमी) – ₹2.98 करोड

4. तिलडेगा अटल चौक से आमाकानी मार्ग (2.26 किमी) – ₹2.01 करोड़

5. सूरजगढ़ मिडिल स्कूल से गौठान मार्ग (2.55 किमी) – ₹2.16 करोड़

6. सरईटोला से बरपारा मार्ग (3.20 किमी) – ₹2.35 करोड़

7. कांसाबेल से शब्दमुंडा मार्ग (2.10 किमी) – ₹2.23 करोड़

8. मुड़ाबहला कार्रजोर से धनुपारा होते हुए काडरो मार्ग (5.30 किमी) – ₹6.34 करोड़

9. फरसाटोली से कोल्हेनझरि

या मार्ग (2.20 किमी) – ₹2.01 करोड़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *