भाजपा नेता सुनील गुप्ता के जन्मदिवस पर उप स्वास्थ्य केंद्र कांसाबेल में फल वितरण व पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

भाजपा नेता सुनील गुप्ता के जन्मदिवस पर उप स्वास्थ्य केंद्र कांसाबेल में फल वितरण व पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

नीरज गुप्ता संपादक
MO NO-9340278996
Haritchhattisgarh

जशपुर, कांसाबेल:। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील गुप्ता के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आज उप स्वास्थ्य केंद्र कांसाबेल में फल वितरण एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर जशपुर जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, कांसाबेल जनपद पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, सभी जनपद सदस्य, तथा भाजपा के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मरीजों को फल वितरित किए गए और पर्यावरण जागरूकता के उद्देश्य से पौधारोपण किया गया।इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने अपने संबोधन में कहा, “सुनील गुप्ता के अध्यक्षीय कार्यकाल के दौरान जिले में भाजपा संगठन के कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर सामंजस्य स्थापित हुआ। उनका कार्यकाल यादगार रहा है और उन्होंने पार्टी की मजबूती का आधार तैयार किया है। कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ होते हैं और ऐसे सेवा कार्यों से उनका मनोबल और सामाजिक योगदान दोनों बढ़ता है।”कार्यक्रम के समापन पर सभी ने सुनील गुप्ता को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके सामाजिक सरोकारों की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *