गाला-शिवपुर में नदी और शासकीय भूमि पर कथित अतिक्रमण से ग्रामीणों में नाराजगी, कार्रवाई की मांग

पत्थलगांव। जशपुर जिले के पत्थलगांव तहसील अंतर्गत ग्राम शिवपुर और गाला में शासकीय भूमि एवं बहती नदी क्षेत्र पर कथित अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई है। मामले को लेकर ग्रामीणों द्वारा जनदर्शन, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पत्थलगांव एवं विधायक कार्यालय में आवेदन सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई है।

ग्रामीणों के अनुसार राजस्व अभिलेख में दर्ज शासकीय भूमि खसरा नंबर 656 एवं 657, जो नदी किनारे स्थित है, पर ग्राम गाला निवासी जोगेश्वर यादव पिता कार्तिका यादव द्वारा जेसीबी और ट्रैक्टर के माध्यम से मिट्टी पाटकर खेत निर्माण किया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि इससे नदी का प्राकृतिक स्वरूप प्रभावित हो रहा है तथा वर्षों से उपयोग में आने वाला रास्ता और मरघट स्थल भी प्रभावित हो रहे हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि उक्त स्थल से स्थानीय लोगों की धार्मिक आस्था भी जुड़ी हुई है। यहां मशानकुड़िया ,देवता-धामी से जुड़े अनुष्ठान और लगभग चार पीढियों से भी ज्यादा समय से अंतिम संस्कार जैसे कार्य वर्षों से किए जाते रहे हैं। ऐसे में भूमि और नदी क्षेत्र में हो रहे कथित अतिक्रमण से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है।

नीरज गुप्ता संपादक मो न-9340278996

गाला एवं शिवपुर के ग्रामीणों का कहना है कि उक्त भूमि का उपयोग लंबे समय से मरघट एवं रास्ते के रूप में किया जाता रहा है, लेकिन हाल ही में मिट्टी पाटकर खेत निर्माण किए जाने से ग्राम पंचायत को नुकसान पहुंच रहा है।

ग्रामीणों ने पत्थलगांव तहसील कार्यालय पहुंचकर एसडीएम के समक्ष अवैध कब्जा हटाने की मांग उठाई है।ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर शासकीय भूमि एवं नदी क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *