सैमसंग ने कुछ वक्त पहले ही भारत में अपना नया Galaxy M47 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया था, लेकिन लॉन्च के महज एक हफ्ते के बाद ही इसकी कीमत में बड़ा इजाफा देखने को मिला है। कंपनी द्वारा ये फोन 4 जुलाई को बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया था। लॉन्च प्राइस के बाद से अब तक स्मार्टफोन Amazon India पर ₹7,000 से ₹8,000 तक महंगा बिक रहा है। चलिए इस फोन की नई कीमत पर एक नजर डालते हैं…
Samsung Galaxy M47 5G की नई कीमत
सैमसंग के इस शानदार Galaxy M47 5G को कंपनी ने 6GB RAM + 128GB वेरिएंट में पेश किया था। उस वक्त फोन की शुरुआती कीमत ₹25,999 रखी गई थी। जबकि लॉन्च ऑफर के साथ तो ग्राहक इस फोन को सिर्फ ₹22,999 में खरीद सकते थे।
