
*दिनांक:-18/07/2026**मोहम्मद जावेद खान हरित छत्तीसगढ़।।**करगीरोड-कोटा:-एलबीडी इंटरनेशनल-हायर-सेकेंडरी स्कूल के मेधावी छात्र शिवम अग्रवाल ने NEET-2026 की परीक्षा में 620/720 अंक 99.74% तथा ऑलइंडिया-रैंक AIR-5157 प्राप्त कर विद्यालय के साथ साथ अपने परिवार और पूरे कोटा क्षेत्र का मान बढ़ाया है..शिवम की इस शानदार सफलता पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है विद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने शिवम अग्रवाल को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।**विद्यालय के डायरेक्टर आदित्य दीक्षित शिवम को बधाई देते हुए कहा कि सही मार्गदर्शन-कड़ी मेहनत और अनुशासित अध्ययन से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है, हमें अपने छात्र पर गर्व है,यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों को भी बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने की प्रेरणा देगी..वही विद्यालय के प्राचार्य मुकेश निर्मलकर ने कहा कि यह सफलता केवल शिवम की नहीं, बल्कि उसके माता-पिता, शिक्षकों और पूरे विद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयास का परिणाम है..एल.बी.डी. इंटरनेशनल हायर सेकेंडरी स्कूल विद्यार्थियों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा-अनुशासन और उत्कृष्ट मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए निरंतर कार्यरत है हमें विश्वास है कि शिवम भविष्य में एक सफल-चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करेगा।
