
**दिनांक:-18/07/2026**मोहम्मद जावेद खान हरित छत्तीसगढ़।।**बिलासपुर/कोटा:-सेंट- जेवियर्स-हाईस्कूल व्यापार विहार अपने दो मेधावी विद्यार्थियों सिद्धार्थ भुंजिया एवं ज़ीशान आलम की नीट (यूजी) 2026 में उत्कृष्ट सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि दोनों विद्यार्थियों की उल्लेखनीय उपलब्धि ने विद्यालय को गौरवान्वित किया है..सिद्धार्थ भुंजिया ने अपनी श्रेणी में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 836 प्राप्त की वही ज़ीशान आलम ने सामान्य श्रेणी (General Category) में ऑलइंडिया रैंक (AIR) 15,684 हासिल की उनकी यह सफलता कठोर-परिश्रम दृढ़-संकल्प और शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिणाम है।**इस अवसर पर सेंट-जेवियर्स चेन-ऑफ स्कूल्स के सीएमडी डॉ.जी.एस. पटनायक, प्राचार्य जे.एस. हुंडल, निदेशक सुश्री लेखाश्री पटनायक, सीईओ ए. सामंतराय, सीएफओ पी.वी मिस्त्री-प्रबंधन सदस्य सुश्री दिव्याश्री पटनायक एवं सुश्री सुप्रिया ए.पी.उप-प्राचार्या श्रीमती रंजना बहादुर, प्रधानाध्यापिका श्रीमती ए. ललिता तथा विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारियों ने दोनों विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।**विद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि सिद्धार्थ और ज़ीशान की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी तथा उन्हें अपने लक्ष्य को समर्पण, अनुशासन और अथक परिश्रम के साथ प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगी..विद्यालय ने दोनों विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि दोनों छात्र चिकित्सा के पवित्र एवं सेवा भाव से परिपूर्ण क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देकर समाज और राष्ट्र का गौरव बढ़ाएँगे।
