छत्तीसगढ़िया सर्व समाज महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, रमेश यदु ने किया ऐलान

रायपुर। छत्तीसगढ़िया सर्व समाज महासंघ, छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु ने आज सतनाम संस्कृति भवन, राजेन्द्र नगर में आयोजित एक विशेष बैठक के दौरान संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की। इस बैठक में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों, समाज प्रमुखों और सदस्यों की उपस्थिति रही।घोषित कार्यकारिणी में प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु के साथ एल. एल. कोशले और बी. एस. रावटे को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, खोड़सराम कश्यप, टहल राम साहू, अशोक नायक, प्रदीप कैवर्त, युवराज सिन्हा, लक्ष्मीनारायण महतो और डॉ. ललित मानिकपुरी वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाए गए हैं।उपाध्यक्ष पद पर प्रदीप देवांगन, कृष्ण कुमार रावकर, अशोक साहू, लक्ष्मीकांत निर्णजक, पुनितराम सेन, लखन लाल रजवाड़े सहित अनेक प्रतिनिधियों को जिम्मेदारी दी गई है। लोधी रमेश पटेल को कोषाध्यक्ष और उमाकांत वर्मा को महासचिव नियुक्त किया गया है।इसके अतिरिक्त महामंत्री, सचिव, संगठन सचिव, प्रचार सचिव, प्रवक्ता, मीडिया प्रभारी, प्रमुख सलाहकार सहित संभागीय अध्यक्ष और प्रभारी भी घोषित किए गए। संगठन की विविधताओं और समाज के सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देते हुए यह कार्यकारिणी गठित की गई है।प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु ने कहा कि यह नई कार्यकारिणी समाज के सर्वांगीण विकास, एकता और अधिकारों के संरक्षण हेतु प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और समाज हित में समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।कार्यक्रम में संरक्षक मण्डल के सदस्य अकबरराम कोर्राम, राजेन्द्र भतपहरी, अरविंद नेताम, विपिन साहू, शंकर सोनवानी एवं आर. एन. ध्रुव की गरिमामयी उपस्थिति रही।

neeraj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *