बगीचा थाना क्षेत्र में दरिंदगी:4 साल की बच्ची को बनाया शिकार, आरोपी 15 वर्षीय नाबालिग

जशपुर। जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। नाना नानी के घर में रह रही 4 साल की मासूम बच्ची के साथ गांव के ही 15 वर्षीय नाबालिग ने दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिए जाने का मामला सामने आ रहा है।जानकारी के मुताबिक, बच्ची घर के बाहर खेल रही थी, तभी आरोपी उसे बहला-फुसलाकर पास के जंगल में ले गया। खबर है कि वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। कुछ देर बाद डरी और सहमी बच्ची घर पहुंची और अपने नाना-नानी को पूरी घटना बताई।परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। बगीचा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी नाबालिग को हिरासत में ले लिए जाने की खबर है।वहीं, पीड़ित बच्ची का इलाज जारी है। पुलिस द्वारा घटना के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *