
जशपुरनगर। महाकुल यादव समाज सेवा समिति जिला जशपुर की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष परमेश्वर यादव की स्वीकृति के उपरांत जिला अध्यक्ष अशोक कुमार यादव ने पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों की सूची सार्वजनिक की।जारी सूची में विभिन्न पदों पर सदस्यों की नियुक्ति की गई है।

समिति ने समाज सेवा, शिक्षा, सांस्कृतिक विकास और सामाजिक उत्थान के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया है।पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन समाज की एकता बनाए रखने, युवाओं को सही मार्गदर्शन देने और जरूरतमंदों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहेगा।
