
कुनकुरी/नारायणपुर। बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे प्रदेश में उत्साह का माहौल बना हुआ है। इसी कड़ी में कुनकुरी ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं ने नारायणपुर में जोरदार जश्न मनाया। यह कार्यक्रम भाजयुमो मंडल अध्यक्ष विकास नाग की अगुवाई में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।जश्न कार्यक्रम में मुख्य रूप से अरुण मोहनती, तुलेश्वर यादव, गोपाल यादव, यशवंत यादव, रामकृत नायक, मनोज अंगिरा, वेद प्रकाश अंगिरा, गोपाल यादव, अमरनाथ खत्री सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर तथा पटाखे फोड़कर अपनी खुशी व्यक्त की।

इस अवसर पर भाजयुमो मंडल अध्यक्ष विकास नाग ने कहा कि बिहार की जनता ने करारा जवाब देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली और अमित शाह की रणनीति पर पूरा भरोसा जताया है। मुख्यमंत्री नितीश कुमार की कार्यपद्धति से प्रभावित होकर जनता ने जो जनादेश दिया है, वह विकास की जीत है।उन्होंने आगे कहा कि यह जनादेश स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के ‘अखंड भारत’ के सपने को साकार करने की दिशा में एक मजबूत कदम है।कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह चरम पर था और पूरे नारायणपुर क्षेत्र में विजय उल्लास का माहौल देखने को मिला।

