Entertainment

रांची लोकसभा प्रत्यासी संयज सेठ के साथ जनसंपर्क कर चुनावी गतिविधियों पर भाजपा नेताओं ने किया चर्चा,मोदी की गारंटी पर विश्वास जता मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में वोट डालने घरों से निकालने बनाया गया रणनीति

रांची लोकसभा प्रत्यासी संयज सेठ के साथ जनसंपर्क कर चुनावी गतिविधियों पर भाजपा नेताओं ने किया चर्चा,मोदी की गारंटी पर विश्वास जता मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में वोट डालने घरों से निकालने बनाया गया रणनीति

 

जशपुर/रांची : रांची में हो रहे लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक संख्या में मतदाताओं को घरों से निकालने भाजपा ने महत्वपूर्ण रणनीति तैयार किया है,लोकसभा प्रत्यासी संजय सेठ के साथ छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय सहित जशपुर भाजपा जिला महामंत्री भरत सिंह,जशपुर विधानसभा संयोजक ओमप्रकाश सिन्हा और खैरागढ़ जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई जिसमें सार्थक चर्चा कर चुनाव में जीत का मंत्र दिया गया।

ज्ञात हो कि झारखंड राज्य के सबसे हाई प्रोफाइल सीट रांची में भाजपा के अधिकृत प्रत्यासी संजय सेठ को जिताने भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है,इस क्रम में छत्तीसगढ़ राज्य से भाजपा नेताओं यहां जीत दिलाने की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।पार्टी से मिले निर्देश पर जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत सहित भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय,जिला महामंत्री भरत सिंह,विधानसभा संयोजक ओमप्रकाश सिन्हा,खैरागढ़ के जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह यहां डेरा जमाये हुवे हैं। जिनके द्वारा स्थानीय कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों सहित प्रत्यासी के साथ क्षेत्र में सघन जनसंपर्क कर मतदाताओं से भाजपा को जीत दिलाने अपील किया जा रहा है।भारी गर्मी में भी क्षेत्र में पसीना बहा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा रांची लोकसभा क्षेत्र में मोदी की गारंटी पर विश्वास जता भाजपा के लिए वोट मांगा गया है।इस दौरान भाजपा नेता कृष्ण कुमार राय ने स्थानीय प्रत्यासी संजय सेठ के साथ मुलाकात कर महत्वपूर्ण बैठक किया और कहा कि भाजपा के पक्ष में माहौल मतदाताओं में बन चुका है।चुनाव के दौरान सभी अधिक से अधिक संख्या में मतदाताओं को घरों से निकाल वोट डालने जाने की व्यवस्था महत्वपूर्ण होगी।कार्यकर्ताओं को इस कार्य हेतु अहम जिम्मेदारी सौंपी जाने संबंधी निर्देश देते हुवे श्री राय ने आगे कहा कि बूथ और शक्ति केंद्र स्तर पर कार्यकर्ताओं को सबसे सक्रिय और सजग रहने की आवश्यकता है। चुनाव के एक दिन पूर्व प्रचार प्रसार बंद होने उपरांत अधिक से अधिक मतदाताओं तक डोर टू डोर पहुंच संपर्क करने के निर्देश भी बैठक में दिया गया,साथ केंद्रीय नेतृत्व से मिले दिशा निर्देश भी प्रत्यासी से साझा करते हुवे सकारात्मक सोच के साथ जीत के लक्ष्य को पूरा करने सलाह दिया गया।neeraj,harit,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!