Chhattisgarh

भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने दी सीएम विष्णुदेव साय एवं उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय को वैवाहिक वर्षगांठ की बधाई

भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने दी सीएम विष्णुदेव साय एवं उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय को वैवाहिक वर्षगांठ की बधाई

जशपुर- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज वैवाहिक वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री निवास में सपत्नीक पूजा-अर्चना की और अपने इष्टदेव से आशीर्वाद लिया।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने विवाह के 33वीं वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री निवास में सपत्नीक पूजा-अर्चना कर भगवान से आशीर्वाद लिया।सीएम विष्णुदेव साय ने अपने सोसल मीडिया हैंडल *X* पर लिखा है की *वैवाहिक वर्षगांठ के शुभ अवसर पर आज मुख्यमंत्री निवास में सपत्नीक पूजा-अर्चना कर इष्टदेव से आशीर्वाद लिया।*

 

इस अवसर पर जशपुर भाजपा के जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने भी सीएम विष्णुदेव साय एवं उनकी पत्नी कौशल्या साय को वैवाहिक वर्षगांठ की बधाई दी है।जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने बधाई देते हुए बताया की सीएम विष्णुदेव साय के सीएम बनने के बाद पूरे प्रदेश में विकास की गँगा बह रही है।आचार संहिता खत्म होने के साथ ही जितने विकास कार्य अधूरे हैं उनको पूर्ण किया जाएगा।सीएम विष्णुदेव साय प्रदेश को एक नई ऊंचाईयों तक लेकर जायेंगे और छत्तीसगढ़ आने वाले समय मे विकास के नये आयाम स्थापित करेगा।neeraj,harit,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!