महिला को राशन दिलाने कांग्रेस ने भाजपा पर आरोप लगाया, भाजपा ने भी किया पलटवार
जशपुर।जशपुर जिले के कुनकुरी विधानसभा की राशनकार्डधारी महिला को बीते जनवरी 2024 से आज तक राशन नहीं मिल रहा है।इस मामले को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक्स पर पोस्ट करते हुए सीधे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पर हमला बोला है।वहीं बीजेपी ने इस मामले को ही खारिज करते हुए पार्टी के एक्स एकाउंट से भूपेश बघेल को जवाब दिया है।इसके बाद छतीसगढ़ कांग्रेस के आधिकारिक एक्स X एकाउंट से महिला सरिता बाई का बयान पोस्ट कर भाजपा को फिर से कटघरे में खड़ा कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य विनयशील ने प्रेस कांफ्रेस में कहा कि क्या हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पोस्ट से भाजपा सरकार वंचितों को राशन देगी?विनयशील ने कहा की महिला को भूपेश सरकार में राशन मिल रहा था लेकिन भाजपा सरकार के आठ महीना हो गए महिला को राशन से वंचित किया गया है क्या महिला को पूरे 8 माह का राशन मिलेगी।उन्होंने आरोप लगाया की महिला का राशन कार्ड निरस्त करने के दौरान महिला को क्यों सूचित नही किया गया। इस मौके पर विनयशील के साथ पूर्व विधायक यूडी मिंज और पूर्व जशपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज सागर यादव उपस्थित थे।
वही भाजपा ने कहा है की महिला का राशनकार्ड झारखंड में बना था, जिसके कारण उनका कार्ड छत्तीसगढ़ में निरस्त किया गया। अब महिला ने झारखंड से अपना राशन कार्ड निरस्त करवा लिया है, जशपुर जिला प्रशासन को नए कार्ड के लिए आवेदन भी दे दिया है। विष्णु सरकार सुचारू रूप से कार्य कर रही है।