Chhattisgarh

स्वतंत्रता दिवस पर नगर के कई अलग-अलग जगह फहराया गया तिरंगा, स्कूली बच्चों ने तिरंगें झंडे के साथ निकाली रैली, भारत माता की झांकी व जयकारों से गुंजा नगर ।

स्वतंत्रता दिवस पर नगर के कई अलग-अलग जगह फहराया गया तिरंगा, स्कूली बच्चों ने तिरंगें झंडे के साथ निकाली रैली, भारत माता की झांकी व जयकारों से गुंजा नगर ।

कोतबा- आजादी के महापर्व पर नगर के स्कूल , हॉस्पिटल, बैंक सहित कई सरकारी परिसर में लहराय तिरँगा। साथ ही जी डी प्रोफेशनल कॉलेज कोतबा में धूमधाम से मनाया गया इस इस बीच ध्वजारोहण हमारे मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष सांवरिया अग्रवाल जी भाजमुयों युवा अध्यक्ष अजय गुप्ता जी युवा मोर्चा उपाध्यक्ष गोल्डी साहू जी आचार्य मनीष सर जी ब्रांच डायरेक्टर गंगोत्री यादव जी अंजू अग्रवाल जी शिक्षक प्रकाश वारे आशीष चौहान एवं सभी छात्र-छात्र उपस्थित रहे.

सावरिया अग्रवाल ने बच्चों को सम्बोधित करते हुवे बताया कि 15 अगस्त 1947, वो दिन था जब भारत ने ब्रिटिश शासन से आजादी हासिल की। देश ने स्वतंत्रता की नई सुबह देखी। ये दिन हमें हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है। उन्हीं की बदौलत हम आज एक आजाद देश में सांस ले पा रहे हैं।

लेकिन आज का दिन केवल अपने इतिहास को याद करने का ही नहीं है। ये तारीख हमें हमारे वर्तमान और भविष्य की दिशा तय करने की भी याद दिलाती है। बेशक, पिछले 78 वर्षों में भारत ने हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। विज्ञान, तकनीक, शिक्षा, अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में हमने विश्व में अपनी एक नई पहचान बनाई है।

लेकिन आज भी हमारे सामने कई चुनौतियां सिर उठाए खड़ी हैं। गरीबी, बेरोजगारी, सामाजिक असमानता… इन्हें दूर करने के लिए हमें एकजुट होकर काम करना होगा। क्योंकि इसके बिना आजादी अधूरी है। तो क्यों ना इस स्वतंत्रता दिवस पर हम सभी यह संकल्प लें कि देश की प्रगति में अपना हर संभव योगदान देंगे। भारत को एक मजबूत, समृद्ध और समावेशी राष्ट्र बनाने के लिए अपने स्तर पर जो बन पड़ेगा, करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!