गिरफ्तारी से भड़के युवा कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

MO NO- 9340278996,9406168350
पत्थलगांव। बलौदाबाजार पुलिस ने शनिवार को भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया है। बता दे कि देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी की खबर जैसे ही कांग्रेसियों को लगी, बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर और विरोध प्रदर्शन कर रहे है। इसी क्रम में पत्थलगांव के फुलेता चौक में भारी संख्या में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन करते हुए राज्य सरकार का पुतला दहन किया।पुतला दहन को लेकर कार्यकर्ताओं व पुलिस के मध्य जमकर छीना-झपटी हुई। पुलिस व कार्यकर्ताओं की संख्या बराबर होने के कारण दोनों के बीच झूमा-झटकी हुई।
इस अवसर पर मोहनीस साहू, शैलेश शर्मा सोनभद्र सिदार जनपद पंचायत सदस्य पत्थलगांव रामनारायण ठाकुर राधे बंजारा होमन एक्का आनंद चक्रधारी,
खोलेश्वर बंजारा विद्याधर यादव राजू पोर्ते कृष्णा जगदेव पोर्ते कमलेश्वर दास गोपाल यादव बबलू,सुनील तिर्की सुरेंद्र यादव ,कृष्ण कौशिक समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे, इस दौरान युवा कांग्रेस के पदाधिकारी मोहनीस साहू का कहना था कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से प्रदेश में दमनकारी नीति हावी है। यहां पर व्यक्ति विशेष की राजनीति चरम सीमा पर पहुंच चुकी है।
उन्होंने कहा कि देवेंद्र यादव की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा सरकार पूरी तरह घबराई हुई है। यही वजह है कि देवेंद्र यादव को झूठे मामलों में फंसाकर उन्हें जबरन परेशान करने की नियत से यह कार्रवाई की गई।