Chhattisgarh

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को फरसाबहार में अपैक्स बैंक, उपपंजीयक, उपकोषालय एसडीओपी कार्यालय  खोलने हेतु बीडीसी सुनीति भोय ने सौंपा मांग पत्र।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को फरसाबहार में अपैक्स बैंक, उपपंजीयक, उपकोषालय एसडीओपी कार्यालय  खोलने हेतु बीडीसी सुनीति भोय ने सौंपा मांग पत्र।

नीरज गुप्ता संपादक
MO NO- 9340278996,9406168350

फरसाबहार। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को रायपुर मुख्यमंत्री निवास में फरसाबहार राजस्व अनुभाग में अपैक्स बैंक, उपपंजीयक, उपकोषालय एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय खोलने हेतु सुनीति भोय जनपद पंचायत सदस्य के नेतृत्व में मांग पत्र सौपा गया। जिसमें राज्य सहकारी बैंक (अपैक्स बैंक) की अति आवश्यक है। क्योंकि कुनकुरी अपैक्स बैंक से आश्रित रहना पड़ता है। फरसाबहार में अपैक्स बैंक खुलने से फरसाबहार के 58 ग्राम पंचायत के हजारों किसानों को लाभ होगा तथा बागबहार, कोतबा क्षेत्र के किसानों को भी इसका लाभ होगा। फरसाबहार राजस्व अनुभाग अंतर्गत दो सहकारी समिति तपकरा एव कोनपारा संचालित है। 

तथा धान खरीदी केंद्र तपकरा, फरसाबहार, भगोरा, समडमा, कोनपारा, गंझियाडीह, चोंगरीबहार, बागबहार, कोतबा के 10 हजार से भी अधिक किसानों के लिए लाभ होगा। मुख्यमंत्री महोदय ने अवगत कराया कि कार्यालय सहकारिता एवं पंजीयक कार्यालय के द्वारा भारतीय रिजर्व बैंक नाबार्ड से अनुमति के लिए पत्र लिखा गया है। 

राजस्व अनुभाग फरसाबहार में उप कोषालय की आवश्यकता है। क्योंकि फरसाबहार राजस्व अनुभाग क्षेत्र के कर्मचारियों के बेतन भत्ते के लिए कुनकुरी उप कोषालय से आश्रित रहना पड़ता है।

भूमि क्रय विक्रय के लिए उप पंजीयक कार्यालय (रजिस्ट्री कार्यालय) हेतु उप पंजीयक कार्यालय कुनकुरी जाना पड़ता है कभी कभी वँहा जाने के बाद भी काम नही होता है। कोल्हेनझरिया, माटी पहाड़ छर्रा, लवाकेरा ,सागजोर के ग्रामीणों को 70 से 75किलोमीटर की दूरी तय करके रजिस्ट्री कार्यालय उप पंजीयक कुनकुरी जाना पड़ता है इसलिए उप पंजीयक कार्यालय खोलने से फरसाबहार राजस्व अनुभाग क्षेत्र के ग्रामीणों को परेशानी में राहत मिलेगा।  

फरसाबहार राजस्व अनुभाग क्षेत्र सह विकासखंड मुख्यालय में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस का कार्यालय की भी अति आवश्यकता है क्योंकि फरसाबहार उड़ीसा, झारखंड सीमा से लगा हुआ है फरसाबहार के चारों 20 किलोमीटर में 5 थाना एवं 4 पुलिस चौकी है। जो इस प्रकार है फरसाबहार, तपकरा, तुमला थाना एवं ऊपरकछार, कोल्हेंनझरिया पुलिस चौकी संचालित है। साथ ही कांसाबेल थाना, पुलिस चौकी दोकडा एवं थाना बागबाहर थाना, पुलिस चौकी कोतबा लगा हुआ है।

सभी मांगो को ध्यानपूर्वक सुनने के बाद मुख्यमंत्री विष्णदेव साय ने सभी कार्य के पूरा करने हेतु पहल करने का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को इस बात से भी अवगत कराया कि श्रीमती सुनीति भोय जनपद पंचायत सदस्य के द्वारा लगातार पांच वर्षों बार बार इन मांगों को लेकर प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद एवं विधायक से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा गया है। इस अवसर पर श्रीमती सुनीति भोय जनपद पंचायत सदस्य, श्रीमती सुरन्ति पैंकरा सरपंच जामटोली, प्रमोद पैंकरा सरपंच बोखी, अरुण खलखो सरपंच फरसाबहार, जगनारायण सिदार सरपंच महुवाडीह, रुखमेंत पैंकरा सरपंच डुमरिया एवं जामटोली सरपंच प्रतिनिधि कुँवर साय पैंकरा उपस्थित रहे।neeraj,harit,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!