Chhattisgarh

संकुल शैक्षिक समन्वयको पर निराधार आरोप लगाकर कार्यवाही बर्दास्त नहीं – विक्रम राय

संकुल शैक्षिक समन्वयको पर निराधार आरोप लगाकर कार्यवाही बर्दास्त नहीं – विक्रम राय

छत्तीसगढ़ संकुल शैक्षिक समन्वयक शिक्षक उन्नयन कल्याण संघ के प्रांताध्यक्ष विक्रम राय ने कहा कि संकुल शैक्षिक समन्वयको को बेबुनियाद आरोप लगाकर बिना किसी भी ठोस कारण के पद से हटाना और निलंबित करना बर्दास्त नहीं है। आए दिन बिना किसी कारण के समन्वयक साथियों पर कार्यवाही किया जा रहा है जिसका छत्तीसगढ़ संकुल शैक्षिक समन्वयक शिक्षक उन्नयन कल्याण संघ के प्रांताध्यक्ष विक्रम राय और संघ के सभी पदाधिकारी और समन्वयक साथी इनका आलोचना करते हुए खुलकर विरोध करता है। अगर किसी भी समन्वयक साथियों पर बिना जांच के कार्यवाही की जाती है तो संबंधित अधिकारी के कार्यालय का घेराव किया जाएगा। जैसे ही स्कूल खुलता है बिना उचित कारण के समन्वयको को हटाना या निलंबित करना आम बात हो गई है। स्कूल के मैदान में पानी भरना, मध्यान्ह भोजन में कीड़े मिलना, पेपर में कुछ भी छापना, बालक बालिकाओं के लिए अलग अलग शौचालय न होना, किसी राजनीतिक व्यक्ति के दबाव में ऐसे तमाम बेबुनियाद कारण है जिसके कारण समन्वयको को पद से हटाना या निलंबन करना आम बात हो गई है।हाल ही में हमारे बालोद जिला के समन्वयक साथी यशवंत निर्मलकर संकुल केंद्र दुधली और विनोद कुमार गुप्ता संकुल केंद्र गुमराकला लखनपुर को छत का प्लास्टर गिरने और पेपर में छपने के कारण निलंबित कर दिया है। क्या छत का प्लास्टर गिरा है उसके लिए समन्वयक जिम्मेदार है। क्या संकुल प्राचार्य जिसको संकुल का प्रशासनिक अधिकार मिला है, और विकासखंड शिक्षा अधिकारी, विकासखंड श्रोत समन्वयक जिम्मेदार नहीं है जिनको इन सभी कार्यों को पूरा करने की जिम्मेदारी मिली है। समन्वयको का काम अकादमिक सहयोग करना है। इसके बाद मध्यान्ह भोजन मासिक प्रपत्र, वेतन बिल और आए दिन विभिन्न प्रकार की जानकारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय और विकासखंड श्रोत कार्यालय में जमा करना होता है। किसी भी प्रकार की प्रशासनिक अधिकार समन्वयक को नहीं है। जब सभी जानकारी उच्च कार्यालय को समय पर दी जाती है और उच्च अधिकारी उस जानकारी को अमल में न लाकर कुछ नहीं करते ऐसे में समन्वयक कैसे दोषी हुआ। अगर कार्यवाही करना है तो उच्च अधिकारी के ऊपर करना चाहिए। इसके बाद भी समन्वयको को प्रशासनिक कार्यों में दोषी मानकर कार्यवाही करते हैं तो बर्दास्त नहीं होगी। यशवंत निर्मलकर संकुल केंद्र दुधली बालोद और विनोद कुमार गुप्ता संकुल केंद्र गुमराकला लखनपुर की निलंबन को वापस लेते हुए उसे उसी संकुल का समन्वयक बनाने की मांग हम करते हैं। अगर मांग नही मानी जाती तो संबंधित जिले के साथ साथ पूरे प्रदेश में इस करवाही के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। जिसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी।neeraj,harit,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!