बखरूटोला में 6 जनवरी को कबड्डी प्रतियोगिता, 7 को मंडई मेला, रात्रि में जोरदार छत्तीसगढी नाचा…. महिला एवं पुरुष दोनों वर्ग का अलग अलग होगा कबड्डी, प्रथम से चतुर्थ तक दोनों में नगद पुरस्कार…

राजनांदगांव/छुरिया //- विकासखंड के ग्राम बखरूटोला में आगामी 6 जनवरी, मंगलवार को एकदिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई है। कबड्डी आयोजन समिति के यशवंत नेताम, छत्रपाल साहू एवं लक्ष्मीलाल साहू ने बताया कि उक्त कबड्डी प्रतियोगिता महिला एवं पुरुष दोनों वर्ग का रखा गया है। जो दिन में आयोजित होगी। कबड्डी का शुभारंभ 6 जनवरी मंगलवार को सुबह 8:00 बजे से होगा जो दिनभर चलेगा।

कबड्डी पुरुष वजन वर्ग 5 खिलाड़ी 52 किलोग्राम एवं 2 खिलाड़ी 55 किलोग्राम का होगा।(पुरुष वर्ग) प्रथम पुरस्कार सात हजार रुपए नगद राशि, जनपद अध्यक्ष छुरिया संजय सिंहा द्वारा।द्वितीय पुरस्कार पांच हजार रुपए नगद राशि, सदाशिव सलामें प्राचार्य, हायर सेकेंडरी स्कूल बखरूटोला द्वारा।तृतीय पुरस्कार तीन हजार रुपए नगद राशि, कबड्डी आयोजन समिति द्वारा।चतुर्थ पुरस्कार दो हजार रुपए नगद राशि, ललित आंचले स्थानीय सरपंच द्वारा।(महिला वर्ग) प्रथम पुरस्कार हितेश गुप्ता, भाजपा नेता द्वारा, छह हजार रुपए नगद राशि।द्वितीय पुरस्कार चार हजार रुपए नगद राशि, शंकर साहू सेल्समैन द्वारा।तृतीय पुरस्कार दो हजार रुपए नगद राशि, जाकेश साहू प्रदेश अध्यक्ष शिक्षक संघ द्वारा।चतुर्थ पुरस्कार स्वर्गीय मोतीलाल साहू एवं मंगलबती साहू की स्मृति में शिवम साहू द्वारा। पुरुष टीम प्रवेश शुल्क 250 रुपए। महिला टीम प्रवेश शुल्क 200 रुपए होगा।

कार्यक्रम में विशेष सहयोग विमल साहू पीटीआई विकासखंड क्रीड़ा अधिकारी, हरिश्चंद्र नेताम शिक्षक, आत्माराम नेताम टाइल्स ठेकेदार, पोकेश्वर साहू फील्ड मैनेजर आईसीआईसीआई बैंक, रामकुमार साहू, मोहित साहू शंकुल समन्वयक, टिकेश्वर साहू शिक्षक, बीके जींस कार्नर छुरिया।

➡️ 7 जनवरी बुधवार को मंडई मेला, रात्रि में छत्तीसगढ़ी नाचा –

आगामी 7 जनवरी बुधवार को ग्राम बखरूटोला में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी मंडई मेला का जोरदार आयोजन है। रात्रि में छत्तीसगढ़ी नाचा होगी। यह जानकारी ग्राम पटेल रूपेंद्र साहू एवं ग्राम प्रमुख खिलावन दास साहू ने दी।
