Uncategorized

विधानसभा जीतने के बाद प्रथम आगमन पर ऐतिहासिक स्वागत में उमड़ा जनसैलाब।

विधानसभा जीतने के बाद प्रथम आगमन पर ऐतिहासिक स्वागत में उमड़ा जनसैलाब।

परिवार जनों का भव्यता व आत्मीयता के साथ स्वागत किया इसके लिए में सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं आभार ज्ञापित करती हूं – गोमती साय

कोतबा न्यूज़।

नगर में शुक्रवार को पत्थलगांव विधायक गोमती साय का गर्मजोशी से कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। नगर के कारगिल चौक में उन्हें लड्डुओं से तौलकर नगर विजय जुलूस निकाला गया इस दौरान उन्होंने लोगों का आशीर्वाद लिया और उनका तहेदिल से आभार जताया। विदित हो कि पत्थलगांव विधानसभा सीट को कांग्रेस का गढ़ माना जाता था। लगातार पिछले आठ बार के विधायक रहे रामपुकार सिंह को इस बार के चुनाव में कड़ी टक्कर देकर भारतीय जनता पार्टी से गोमती साय ने हराकर कांग्रेस के अभेद किला को ढहा दिया। शुक्रवार को जैसे ही विधायक गोमती साय का आगमन हुआ। कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया। उनके प्रथम आगमन पर फोर्ड जीप की सवारी कराकर रोड़ शो निकली गई। जगह जगह उनको कार्यकर्ताओं द्वारा फलों और लड्डूओं से तौलकर उनका भव्य स्वागत किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी अपने बीच विधायक गोमती साय को पाकर प्रसन्नचित हैं। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष साँवरिया अग्रवाल, सांसद प्रतिनिधि विजय कुमार शर्मा, वरिष्ठ नेता उमाशंकर भगत, धरम साहू, सुदर्शन पटेल,रोशन प्रताप सिंह, विकाश अग्रवाल, सुखसागर अग्रवाल, छोटेलाल साहू, श्याम साहू, धरम सेवक बंजारा, नरसिंह शर्मा,रोहित साहू, संतोष साहू, विजेंद्र साहू,लालकुमार सिदार, पुंनोदयाल पैंकरा, श्याम लाल चौधरी, सुखल साय पैंकरा, मैतरो साय पैंकरा,कन्हाई राम यादव,जगेश्वर यादव,युवा नेता अजय गुप्ता, गोल्डी साहू रवि आपट, जय नायक, विक्की पटनायक, हेमसागर गुप्ता, बागबहार से रवि परहा, अनुप गुप्ता, चन्द्रचूर्ण बंजारा, कुनकुरी से वरिष्ठ युवा नेता अमन शर्मा, पत्थलगांव से अंकित बंसल एवं महिला मोर्चा से हेमवती भगत, सावित्री सिदार, सकीला कंवर, कौशल्या नारंग सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस दौरान गायत्री प्रज्ञा पीठ मंदिर परिसर के मंचासीन से भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कहा कि जिले के तीनों विधानसभा सीटों से सबसे बड़ी चुनौती पत्थलगांव सीट रही है। कुनकुरी, जशपुर सीट की चिंता नहीं थी लेकिन पत्थलगांव विधानसभा सीट हर हाल में जितना था। इसी को लक्ष्य मानकर आप सभी कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओं ने अपना आशीर्वाद दिया है। इसके लिए आप सभी का दिल से आभार करता हूं। उन्होंने बताया कि 2018 तक भाजपा सरकार ने बच्चे के जन्म से अनेक योजनाए चलाई थी लेकिन कांग्रेस सरकार ने उन सभी महत्वपूर्ण योजनाओं को बंद कर दिया। वहीं फिर छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार, मोदी की गारंटी में बनी है। हमारे जशपुर जिले के कुनकुरी विधानसभा से विष्णु देव साय तीन बार विधायक, सांसद, सहित प्रदेश अध्यक्ष पद पर रहे, उन्हें राज्य की मुख्यमंत्री चुना गया है। हमारे जशपुर जिले के लिए बड़ी सौभाग्य की बात है कि अब हमारे जिले के हर क्षेत्र में विकास होगी। उन्होंने मोदी की गारंटी में जितने भी घोषणा की गई है सभी को पूरे करने की बात कही। चुनाव से पहले किसानों के धान को प्रति एकड़ 21 क्विंटल और 31 सौ रुपए में खरीदने सहित 18 लाख प्रधानमंत्री आवास योजना देने सहित महतारी वंदन के तहत प्रदेश के महिलाओं को खाते में 1 हजार रुपए देने का वादा जो किया है, जल्द पूरा किया जाएगा।

इस दौरान विधायक गोमती साय ने अपने जीत के बाद प्रथम आगमन पर कोतबा एवं ग्रामीण क्षेत्र से आये सभी मतदाताओं आभार जताया। उन्होंने कहा कि ये जीत ऐतिहासिक जीत है आप एक एक कार्यकर्ता का मेहनत और देवतुल्य मतदाताओं का आशीर्वाद मिला है। तभी भाजपा की झोली में पत्थलगांव सीट मिला है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए वरिष्ठ नेता सुदर्शन पटेल ने उपस्थित सभी लोगों का आभार जताया।

//बेटी अगर आई है तो खाली हाथ नहीं जाएगी//

पत्थलगांव विधानसभा चुनाव के टिकट फायनल होने बाद मैंने हर दिन 28 – 28 सभाऐं करती थी सुबह 8 बजे घर से निकलकर देर रात 2 बजे तक लोगों के बीच पहुंचकर वोट के लिए निवेदन करती थी। जो आपके मेहनत और विश्वास से आपने मुझे मतदान किया। मुझे पूर्ण विश्वास था आपके चेहरा देखकर दावा करती थी कि बेटी अगर मायके आयेगी, तो खाली हाथ नहीं जायेगी। मुझे आपका विश्वास और भरपूर आशीर्वाद मिला। पत्थलगांव विधायक के नाते मैं हमेशा आपकी सेवक बनकर सेवा करूंगी। इस दौरान उन्होंने चुनाव के पूर्व गायत्री मंदिर परिसर में सामुदायिक भवन की मांग को पूरा करते हुए घोषणा की। उन्होंने और भी समाज के मांगों को भी जल्द पूरी करने की बात कही।

 

फोटो//

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!