Chhattisgarh

पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह एवं पूर्व प्रदेश महामंत्री भाजपा कृष्ण कुमार राय ने बूथ पर पहुँच कर बनायें सैंकड़ो सदस्य, कहा – भाजपा सदस्यता अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता में लेकर कार्य करें कार्यकर्ता

 

पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह एवं पूर्व प्रदेश महामंत्री भाजपा कृष्ण कुमार राय ने बूथ पर पहुँच कर बनायें सैंकड़ो सदस्य, कहा – भाजपा सदस्यता अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता में लेकर कार्य करें कार्यकर्ता

= सन्ना मण्डल के महुआ बूथ एवं जशपुर शहर मण्डल के भागलपुर बूथ में लोगों व कार्यकर्ताओं से मिले भाजपा नेता किया सदस्यता अभियान का शुभारंभ


भारतीय जनता पार्टी अपने सदस्यता अभियान को लेकर बेहद गंभीरता से कार्य कर रही है। पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह एवं पूर्व प्रदेश महामंत्री भाजपा कृष्ण कुमार राय ने रविवार एवं सोमवार को जशपुर विधानसभा के सन्ना मण्डल के महुआ बूथ एवं जशपुर शहर के भगलपुर और बरटोली बूथ में पहुँच कर स्थानीय निवासियों से भेंट कर किया सदस्यता अभियान की शुरुवात।
पूर्व प्रदेश महामंत्री संगठन रामप्रताप सिंह जशपुर शहर एवं
पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय ने सन्ना मण्डल मे बनाये सैंकड़ो सदस्य।

कृष्ण कुमार राय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र के निर्माण के लिये कार्य करती है। देश के वैभव को शिखर तक पहुंचाने अधिक से अधिक लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।
भाजपा सदस्यता अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता में लेकर निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण करने कहा। श्री राय ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को पचास सदस्य बनाने है और एक-एक बूथ में दो सौ सदस्य बनाना है। हर कार्यकर्ता, पदाधिकारी, निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बूथ स्तर तक पहुँच कर सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाना है।

पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता लोगों के बीच जायें, घर-घर पहुँच कर संवाद स्थापित करें और भाजपा की ज्यादा से ज्यादा सदस्यता ग्रहण करवायें।
भाजपा का बल कार्यकर्ता हैं और संगठन को मज़बूती देने नये सदस्य बनाने कर्मठता से पूरी शक्ति लगायें। श्री सिंह ने बूथ स्तर पर निवासरत लोगों से सदस्य बनने आग्रह किया और राष्ट्र की सतत सेवा में भाजपा से जुड़ कर आगे आने कहा।
उक्त जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान ने बताया कि बूथ स्तर सदस्यता कार्यक्रम के दौरान जिला महामंत्री मुकेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष शंकर गुप्ता, जशपुर मण्डल अध्यक्ष संतोष सिंह, सन्ना मण्डल अध्यक्ष मंगल राम, पूर्व नपा अध्यक्ष रजनी प्रधान, देवधन नायक, नितिन राय, राजा सोनी, ऋत्विक जैन, रामस्वरूप यादव, सज्जु खान, अरविंद भगत, आशु राय, विनोद निकुंज, सतीश गोस्वामी, संतन भगत, मुकेश इंदवार सहित बूथ के कार्यकर्ता उपस्थित थे।neeraj,harit,
_______________

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!