Chhattisgarh

मुख्यमंत्री के घोषणानुरूप पत्थलगांव नप से नगर पालिका  हेतु अधिसूचना जारी , जानिये कितना बड़ा हो जाएगा पत्थलगांव,या फिर सीमा वृद्धि में कौन कौन होंगे शामिल

पत्थलगांव नप से नगर पालिका  हेतु अधिसूचना, जानिये कितना बड़ा हो जाएगा पत्थलगांव,या फिर सीमा वृद्धि में कौन कौन होंगे शामिल

Neeraj neera ad

नीरज गुप्ता संपादक
MO NO- 9340278996,9406168350

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की घोषणा पर हुआ अमल। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के घोषणानुरूप पत्थलगांव नगर पंचायत को नगर पालिका बनाने शासन की अधिसूचना 5 सितम्बर  को प्रकाशित कर दी गई।क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नगर पंचायत से नगर पालिका बन्न्ये जाने से पत्थलगांव को विकास की नयी गति मिलेगी ,बता दे की इससे पहले भी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा पर पत्थलगांव में  लिंक कोर्ट की हुई शुरुआत हो चुकी है ।
नगर पंचायत से नगर पालिका बनाये जाने को लेकर पत्थलगांव नगर पंचायत की सीमा को बढाए जाने हेतु कुछ पंचायतो की सरहदी क्षेत्र को शामिल किये जाने को लेकर चर्चा हो रही थी नगर पंचायत पत्थलगांव की सीमाएं ही नगर पालिका पत्थलगांव की सीमा होने की अधिसूचना जारी की गयी है ।बता दे की पालिका का दर्जा बढ़ने के साथ राजनीतिक प्रतिनिधित्व बढ़ेगा साथ ही नगर पालिका की सीमा वृद्धि के साथ जनसंख्या में बढ़ोतरी की उम्मीद है । नगर पंचायत पत्थलगांव की जनसंख्या (वर्ष 2011) के अनुसार 16613 हैneeraj,harit,

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!