विद्यालय लिटिल रोज अंग्रेजी माध्यम स्कूल पत्थलगांव के विद्यार्थी तनय अग्रवाल ने कराटे प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक
U-14 बालक 24 वीं राज्य स्तरीय स्कूल गेम्स कराटे प्रतियोगिता जगदलपुर (बस्तर)
जो 08-09-2024 से 11-09-2024 तक आयोजित हुआ जिसमे 45 kg भार वर्ग में लिटिल रोज इंग्लिश मीडियम हायर सेकेण्डरी स्कूल पत्थलगांव से तनय अग्रवाल का चयन हुआ था। तनय अग्रवाल ने अपने प्रतिद्वंदियों को हराते हुए सेमीफाइनल तक की राह आसान की लेकिन तनय को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा और कांस्य पदक ( Bronze medal) से संतुष्ट होना पड़ा। विद्यालय लिटिल रोज अंग्रेजी माध्यम स्कूल पत्थलगांव के विद्यार्थी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले खेलों में निरंतर स्थान प्राप्त कर रहे हैं एवं पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं। तनय अग्रवाल के उपलब्धि पर विद्यालय के संचालक डॉ पवन अग्रवाल जी विद्यालय के प्राचार्य श्री हेमंत यादव जी एवं समस्त लिटिल रोज अंग्रेजी माध्यम स्कूल परिवार ने तनय को बधाई प्रदान की एवं खेलों में उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।