Chhattisgarh

सदस्यता अभियान की सफलता सबकी जिम्मेदारी : गुरूपाल सिंह भल्ला

*सदस्यता अभियान की सफलता सबकी जिम्मेदारी : गुरूपाल सिंह भल्ला*

 

*सदस्यता अभियान की समीक्षा को लेकर जशपुर विधानसभा की बैठक संपन्न*

 

*17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक भाजपा मनाएगी सेवा पखवाड़ा*

Neerajneera

नीरज गुप्ता संपादक
MO NO- 9340278996,9406168350

जशपुर।भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं जशपुर जिला के पूर्व संगठन प्रभारी गुरूपाल सिंह भल्ला ने सदस्यता अभियान को लेकर जशपुर विधानसभा के पदाधिकारियों की बैठक ली। बैठक में जशपुर विधायक रायमुनी भगत, पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय, जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेश नंदे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शांति भगत सहित पार्टी पदाधिकारी व सदस्यता अभियान के टोली के सदस्य मौजूद थे। 

 जिला भाजपा कार्यालय जशपुर में आयोजित विधानसभा स्तरीय बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुरूपाल सिंह भल्ला ने जशपुर विधानसभा के सभी मण्डल अध्यक्षों से सदस्यता अभियान के सम्बंध में अब तक किये गए कार्यो की बिंदुवार समीक्षा करते हुए कहा कि सदस्यता अभियान की सफलता सबकी जिम्मेदारी है। हमने जो लक्ष्य तय किया है उसे पूर्ण होना ही सबकी सफलता को साबित करेगा। जिसके लिए पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता जुटा है।  

आगे उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और नवीनता के लिए अधिक से अधिक सदस्य बनाने का प्रण लेना होगा। यह भाजपा संगठन का महापर्व है जिसमे सबकी सहभागिता जरूरी है। प्रदेश संगठन ने जो लक्ष्य जिले के लिए तय किया है उसे पूरा करने के लिए आप सभी को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर सदस्यता अभियान को व्यापक रूप देना होगा।

*नई पीढ़ी को पार्टी की विचारधारा से जोड़ें : कृष्ण कुमार राय*

 पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय ने कहा कि सदस्यता अभियान सुचारू रूप से संचालित हो रहा है। प्रत्येक बूथ-शक्ति केन्द्र व विधानसभा-वार हमें अपने लक्ष्य को पूरा करने हर संभव प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा कि नयी पीढ़ी को अधिक से अधिक पार्टी विचारधार से जोड़ने की जरूरत है। 

 जितना अधिक सदस्यता होगी उतना अधिक ही हम शक्तिशाली होंगे। हमारे लिए यह संगठन का महाउत्सव है। जिसमें सबकी सहभागिता जरूरी है। 

 

*सदस्यता अभियान का उद्देश्य देश के नागरिको को राष्ट्र हित में कार्य करने हेतु सकारात्मक विचारधारा से जोड़ना – रायमुनी भगत*

जशपुर विधायक रायमुनी भगत ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा की भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा लोकप्रिय राजनितिक दल है जिसका पूरा श्रेय भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ताओ एवं समर्पित सदस्यों को जाता है ।ऐसे लाखों करोडो कार्यकर्ताओ व सदस्यों के वजह से ही भाजपा की देश में तीसरी बार सरकार बनी है ।

 आगे उन्होंने कहा की सदस्यता अभियान का उद्देश्य देश के नागरिको को देश हित राष्ट्र हित में कार्य करने हेतु सकारात्मक विचारधारा से जोड़ना है।जिसके लिए हम सभी समर्पित एवं कटिबद्ध है ।भाजपा के सक्रीय सदस्य एवं कार्यकर्त्ता ही पार्टी की पूंजी है।

*प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाएगी भाजपा- सुनील गुप्ता*

भजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने बताया कि भाजपा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाएगी। उन्होंने सेवा पखवाड़ा में किये जाने वाले कार्यक्रमों के सम्बंध बताते हुए कहा कि रक्तदान शिविर का आयोजन करना, मण्डल एवं बूथ स्तर पर वृक्षारोपण करना, निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाना, मण्डल स्तर पर स्वक्षता अभियान चलाना, अमृत सरोवरों पर श्रमदान करना, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर बूथ स्तर पर कार्यक्रम करना, गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती पर बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने के दिशा निर्देश दिए गए।

 उक्त बातों की जानकारी देते हुए जिला भाजपा मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान ने बताया की बैठक में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष शंकर गुप्ता, भाजयुमो अध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, पूर्व नपा अध्यक्ष रजनी प्रधान, सुरेश राम भगत, लालदेव भगत, गेंदबिहारी सिंह, रीना बरला, ममता कश्यप, देवधन नायक, शारदा प्रधान, संतोष सिंह, संजीव ओझा, श्यामलाल भगत, प्रभाकर यादव, सलोने मिश्रा, हरिशंकर यादव, मंगल राम, केशव यादव, शरद चौरसिया, अरविंद भगत, विजय सहाय, कृपा भगत, दीपक गुप्ता, आशु राय, राहुल गुप्ता, सुषमा सिंह, हरीश आरिक, अभिषेक गुप्ता, बेंजामींन कुजूर सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।neeraj,harit,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!