प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर विधायक गोमती समेत भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील ने किया पौधरोपण
पत्थलगांव।भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 74 वें जन्मदिन पर कांसाबेल मंडल में बच्चो के साथ केके काटकर पौधरोपण किया गया।
विधायक गोमती , भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने शासकीय कन्या स्कूल में पौधों का रोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया।
इस दौरान जिला भाजपाअध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता ने कहा पौधरोपण एक पुनीत कार्य है। हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि अपने हिस्से का पर्यावरण साफ सुथरा रखे। इस धरती से ताउम्र इंसान कुछ बहुत प्राप्त करता है लेकिन धरती को क्या देता है इसके बारे में भी हर किसी को चिंतन करना चाहिये।
उन्होंने कहा प्रधानमंत्री का एक पेड़ मां के नाम का सिद्धान्त पूरे देश को प्रभावित किया और करोड़ों पौधे लगाये गये जो आने वाले समय में पर्यावरण की चुनौतियों से निपटने में सक्षम होंगे।
इस मौके पर वरिष्ट नेता धर्मपाल अग्रवाल, कांसाबेल मण्डल अध्यक्ष गणेश जेन ,महामंत्री सुदाम पंडा ,आलोक सारथी युवा मोर्चा अध्यक्ष केशव पांडे एव उनकी टीम उपस्थित थे।