भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष विकास नाग बने सनातन दुर्गा पूजा समिति नारायणपुर के अध्यक्ष

कुनकुरी।।भाजयुमो कुनकुरी ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष विकास नाग को सनातन दुर्गा पूजा समिति नारायणपुर का अध्यक्ष चुना गया है। इस अवसर पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।विकास नाग का व्यक्तित्व धार्मिक प्रवृत्ति के साथ-साथ एक मजबूत नेतृत्व क्षमता का परिचायक माना जाता है। समाज सेवा, युवाओं को प्रेरित करने और संगठनात्मक कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका हमेशा सराहनीय रही है। एक अच्छे लीडर में जो गुण होने चाहिए—दूरदृष्टि, नेतृत्व कौशल, निर्णय क्षमता और समर्पण—वे सभी विकास नाग में मौजूद हैं।स्थानीय लोगों और समिति सदस्यों ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास उप कि उनके नेतृत्व में सनातन दुर्गा पूजा समिति नारायणपुर नई ऊँचाइयों को छुएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *