International

विकसित भारत संकल्प यात्रा से जमीनी स्तर तक पहुंच रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी – सालिक साय

विकसित भारत संकल्प यात्रा से जमीनी स्तर तक पहुंच रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी – सालिक साय

नीरज गुप्ता संपादक
MO NO- 9340278996,9406168350

जशपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम कांसाबेल ब्लाक के चेटबा में आयोजित किया गया इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा अजजा मोर्चा एवं जिला पंचायत सदस्य जननायक सालिक साय द्वारा भारत को विकसित भारत बनाने के लिए संकल्प दिलाया गया । उन्होंने शिविर में पात्र हितग्राहियों को योजनाओं लाभान्वित करते हुवे कहा की विकसित भारत संकल्प यात्रा से जमीनी स्तर तक जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंच रही है। श्री साय ने बताया की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य हम सबके सामने रखा है। इसी क्रम में प्रदेश की भाजपा नित विष्णु देव साय की सरकार ने भी विकसित भारत यात्रा के साथ प्रदेश भर के लोगों को एकजुट करने का बीड़ा उठाया है।बता दे की कांसाबेल के चेटबा में आयोजित इस कार्यक्रम में सालिक साय के साथ मंडल अध्यक्ष गणेश जैन, जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो भूषण वैष्णव,सुदाम पंडा,आलोक सारथी, केशव पांडे,सुरज साय, घनश्याम अग्रवाल, रामचरित गुप्ता राजेश साय जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गुप्ता ,सरपंच राजेश पैंकरा,बिडिसी पार्वती,रामचरित्र साव,ललिता, युवराज साय, सूरज, राम वृक्ष राम ,सिएचमो रंजित टोप्पो, डिपिएम स्मृति एक्का,चैतन्य स्वास्थ्य विभाग रायपुर,सतेंद्र यादव,जिला एपीडमिक नोडल समेत भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!