
पत्थलगांव। महादेवडांड में खरा नाला पर बनने वाली पुलिया निर्माण कार्य का भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पत्थलगांव विधायक गोमती साय एवं जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय शामिल हुए। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता, जिला मंत्री आलोक सारथी, मंडल अध्यक्ष प्रतीक सिंह, लखु राम, जनपद अध्यक्ष गायत्री नागेश, रीना बारला, दीपक नागेश, विनोद गुप्ता, कृष्णा यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।इस दौरान अतिथियों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर पुलिया निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। खरा नाला पर बनने वाली इस पुलिया के लिए लगभग 6 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। पुलिया बनने से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी तथा बरसात के दिनों में होने वाली परेशानी से राहत मिलेगी।इस अवसर पर विधायक गोमती साय ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है।

ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पुल-पुलिया और अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, जिससे लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके।वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने कहा कि जशपुर जिले के माटी पुत्र और प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन स्थापित हुआ है और विकास कार्य लगातार आगे बढ़ रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की गंगा बह रही है और आम जनता को योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

