पत्थलगांव के विकास को मिलेगी रफ्तार: गोमती साय

पत्थलगांव के विकास को मिलेगी रफ्तार: गोमती साय

पत्थलगांव को जिला बनाने के सवाल पर गोमती साय ने कहा,

“मैं पत्थलगांव को जिला बनाने की गारंटी तो नहीं दे सकती, लेकिन इसके लिए जो भी संभव होगा, वह किया जाएगा।

नीरज गुप्ता संपादक
MO NO- 9340278996,9406168350

पत्थलगांव। भाजपा की विधायक एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष गोमती साय ने प्रेस वार्ता आयोजित कर भाजपा का अटल विश्वास पत्र जारी किया। उन्होंने पत्थलगांव नगर पंचायत में भाजपा को जीत दिलाने की अपील करते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार है, पत्थलगांव में भी भाजपा के प्रतिनिधियों को जिताना जरूरी है।

विकास योजनाओं की झड़ी

गोमती साय ने बताया कि विष्णुदेव साय सरकार बनने के बाद पत्थलगांव नगर पंचायत में 4 करोड़ के विकास कार्य स्वीकृत हो चुके हैं, जिनका भूमि पूजन किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि पत्थलगांव में हाई-टेक बस स्टैंड, गौरव पथ, ऑडिटोरियम और लाइब्रेरी जैसी योजनाओं से नगर का विकास तेजी से होगा।

उन्होंने कहा कि नगर निकायों को मजबूत करने के लिए कई योजनाएं लागू की जाएंगी, जिनमें शामिल हैं:

  • नजूल भूमि पर नया कानून लाकर पट्टाधारकों को भू-स्वामित्व देना।
  • पीएम आवास-शहरी परियोजनाओं को जल्द पूरा करना।
  • महिलाओं के नाम दर्ज संपत्तियों पर 25% प्रॉपर्टी टैक्स की छूट।
  • यूपीएससी मुख्य परीक्षा पास करने वाले छात्रों को ₹1 लाख की प्रोत्साहन राशि।
  • व्यावसायिक केंद्रों में मूलभूत सुविधाओं (बिजली, सड़क, शौचालय, पेयजल) की उपलब्धता।
  • बाजार क्षेत्रों में महिलाओं के लिए ‘पिंक टॉयलेट’ का विस्तार।
  • विद्यालयों व महाविद्यालयों में मुफ्त वाई-फाई सुविधा।
  • स्ट्रीट वेंडर्स को ₹30,000 की आर्थिक सहायता व स्मार्ट वेंडिंग ज़ोन का निर्माण।
  • शहरों में कार व दोपहिया वाहनों के लिए व्यवस्थित पार्किंग की व्यवस्था।

पत्थलगांव को जिला बनाने पर बड़ा बयान

पत्थलगांव को जिला बनाने के सवाल पर गोमती साय ने कहा,
“मैं पत्थलगांव को जिला बनाने की गारंटी तो नहीं दे सकती, लेकिन इसके लिए जो भी संभव होगा, वह किया जाएगा।”

उन्होंने कांग्रेस सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि भूपेश बघेल सरकार के दौरान नगरीय निकायों की हालत खराब हो गई थी, लेकिन भाजपा सरकार सभी निकायों को सशक्त बनाएगी।

भाजपा को जिताने की अपील

गोमती साय ने नगर पंचायत और वार्डों में भाजपा के प्रत्याशियों को जिताने की अपील की और कहा कि
“जब प्रदेश में भाजपा सरकार, विधायक भाजपा का है, तो नगर पंचायत में भी भाजपा की सरकार होनी चाहिए, ताकि विकास कार्यों में कोई रुकावट न आए।”neeraad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *