अनोखी गड़बड़ी, कांग्रेस प्रत्याशी का नाम ही मतदाता सूची से गायब, मतदान से वंचित रह गया स्वयं प्रत्याशी!बड़ा चुनावी ब्लंडर?

MO NO- 9340278996,9406168350
पत्थलगांव। नगर पंचायत चुनाव में वार्ड क्रमांक 13 से कांग्रेस प्रत्याशी अनमोल भगत को लेकर एक अनोखी स्थिति बन गई। जिस उम्मीदवार को जनता के वोटों से चुनाव जीतना था, वह खुद मतदान के अधिकार से ही वंचित रह गया। इसकी वजह यह रही कि मतदाता सूची से उनका नाम विलोपित पाया गया, जिसके चलते वह अपने ही वोट के हकदार नहीं रह सके।
कैसे हुआ यह बड़ा चुनावी ब्लंडर?
यह चौंकाने वाला सच तब सामने आया कि अनमोल भगत का नाम मतदाता सूची में ही नहीं है। अब चर्चा यह है कि इस वार्ड में चुनाव परिणाम चाहे जो भी हो, हारने वाला प्रत्याशी न्यायालय की शरण में जा सकता है, जिससे यह चुनाव विवादित हो सकता है।
अब

MO NO- 9340278996,9406168350
क्या होगा?
राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है कि इस वार्ड का चुनाव विवादों में घिर सकता है।
हारने वाला प्रत्याशी इस मुद्दे को लेकर न्यायालय का दरवाजा खटखटा सकता है।
आखिर यह चूक कैसे हुई और क्या यह किसी तकनीकी त्रुटि का परिणाम है
चुनाव परिणाम पर मंडरा रहा विवाद का साया
सूत्रों के मुताबिक, यदि इस वार्ड में किसी भी दल के प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ता है, तो वह इस मुद्दे को आधार बनाकर न्यायालय में चुनौती दे सकता है। यदि ऐसा होता है, तो इस वार्ड का चुनाव कानूनी विवाद में फंस सकता है और परिणाम को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रह सकती है।