सुरेशपुर और तिलडेगा पंचायतों में उप सरपंच चुनाव संपन्न, प्रदीप गुप्ता निर्विरोध और विनोद अंबस्थ 5 वोटो से निर्वाचित

सुरेशपुर और तिलडेगा पंचायतों में उप सरपंच चुनाव संपन्न, प्रदीप गुप्ता और विनोद अंबस्थ निर्वाचित

 

नीरज गुप्ता संपादक

सुरेशपुर: सुरेशपुर पंचायत में गोटिया प्रदीप गुप्ता को निर्विरोध उप सरपंच चुना गया। सभी पंचों ने सर्वसम्मति से उनके नाम पर सहमति जताई, जिससे समर्थकों में हर्ष का माहौल है। बता दें कि प्रदीप गुप्ता का न केवल सुरेशपुर पंचायत बल्कि आसपास के कई अन्य पंचायतों में भी खासा वर्चस्व है।

तिलडेगा: तिलडेगा पंचायत में विनोद अंबस्थ लगातार तीसरी बार उप सरपंच चुने गए। 20 पंचों में से 15 ने उनके पक्ष में मतदान किया। दिलचस्प बात यह है कि तिलडेगा में एक ही परिवार से पिछले 50 वर्षों से उप सरपंच पद पर काबिज होने की परंपरा बनी हुई है। उनके चयन से समर्थकों में उत्साह है और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *