छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ जशपुर कैलेंडर 2025 का विमोचन मुख्यमंत्री जी की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय के कर कमलों से
जशपुर, 17 मार्च 2025 – छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ, जिला शाखा जशपुर द्वारा प्रकाशित कैलेंडर 2025 का विमोचन आज दोपहर 5:00 बजे मुख्यमंत्री निवास बगिया में किया गया। यह विमोचन मुख्यमंत्री जी की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में संघ के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी और शिक्षकगण उपस्थित रहे, जिनमें उप प्रांताध्यक्ष अर्जुन रत्नाकर, जिलाध्यक्ष संतोष टांडे, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष देवन्ति पैंकरा, प्रमुख सलाहकार बलराम भगत, उपाध्यक्ष कुंदन गुप्ता, महासचिव अनिल यादव, प्रवक्ता ठाकुर दयाल सिंह, मीडिया प्रभारी हेमंत यादव सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे।
शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा
कैलेंडर विमोचन के उपरांत संघ प्रतिनिधिमंडल ने श्रीमती कौशल्या साय से शिक्षकों की विभिन्न मांगों और समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने लंबित पदोन्नति शीघ्र कराने का आश्वासन दिया।
इसके पश्चात, संघ के जिलाध्यक्ष संतोष टांडे ने संघ की ओर से श्रीमती कौशल्या साय जी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष से भेंट
कार्यक्रम के उपरांत संघ के जिला प्रतिनिधिमंडल ने नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय से भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं और संघ का कैलेंडर भेंट किया।
संघ के इस कार्यक्रम में भारी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे, जिससे यह आयोजन अत्यंत सफल रहा।
संतोष टांडे
जिलाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ, जिला शाखा जशपुर