उत्कल ब्राह्मण समाज विकास सेवा समिति रायगढ़ का चुनाव सम्पन्न, सर्वसम्मति से नई समिति का गठन

उत्कल ब्राह्मण समाज विकास सेवा समिति रायगढ़ का चुनाव सम्पन्न, सर्वसम्मति से नई समिति का गठन

नीरज गुप्ता संपादक
MO NO-9340278996
Haritchhattisgarh

रायगढ़। उत्कल ब्राह्मण समाज विकास सेवा समिति तहसील रायगढ़ की आमसभा मंगलवार को विजयपुर बोइर दादर स्थित संजय रथ के निवास पर सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में पूर्व समिति का कार्यकाल पूर्ण होने पर उसे भंग कर तीन नई समितियों — तहसील समिति, महिला समिति एवं युवा समिति का सर्वसम्मति से गठन किया गया।सभा की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी टिकेश्वर मिश्रा ने की, जबकि कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अरुण पंडा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशेष अतिथि के रूप में जिला कोषाध्यक्ष नीलांचल पंडा और घरघोड़ा तहसील समन्वयक राजेंद्र शर्मा मौजूद थे।

तहसील समिति का गठन

समिति संरक्षक के रूप में टिकेश्वर मिश्रा का चयन किया गया। निवर्तमान अध्यक्ष चित्रसेन शर्मा को पुनः सर्वसम्मति से तहसील अध्यक्ष बनाया गया। उपाध्यक्ष पद पर कृतिचंद्र आचार्य, किशोर होता, राजेंद्र पंडा, मनोहर आचार्य, सरोज नंदे और नरेंद्र पंडा को चुना गया।

सचिव पद पर सूर्यकांत त्रिपाठी, सह-सचिव प्रकाश मिश्रा, कोषाध्यक्ष युगल किशोर पंडा, सह-कोषाध्यक्ष ब्रिज किशोर शर्मा, मीडिया प्रभारी दीपक आचार्य और प्रवक्ता राजेश शर्मा नियुक्त किए गए।

महिला समिति का गठन

महिला समिति संरक्षक के रूप में प्रीति शर्मा, डोलेश्वरी शर्मा, अनुसूया पंथ और गायत्री पंडा को चुना गया। संजूक्ता पंडा को महिला समिति की अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के रूप में सुमित्रा मिश्रा, सीमा पंडा, शोभा आचार्य, रंजीता मिश्रा और पुष्पा शर्मा को जिम्मेदारी दी गई।

सचिव पद पर पूर्णिमा होता, सह-सचिव प्रियंका रथ तथा कोषाध्यक्ष मधुलिका मिश्रा और उप-कोषाध्यक्ष रीना शर्मा बनीं।

युवा समिति का गठन

युवा समिति संरक्षक के रूप में भूपेश पंडा और संजय शर्मा, जबकि अध्यक्ष पद पर संजय रथ को नियुक्त किया गया। उपाध्यक्ष बने अजय पंथ, अजय शर्मा, दिवाकर मिश्रा और अनुराग त्रिपाठी। सचिव दुर्गेश शर्मा, कोषाध्यक्ष हर्ष शर्मा और उप-कोषाध्यक्ष शिवम आचार्य चुने गए।सभी समितियों के रिक्त पदों और कार्यकारिणी सदस्यों के चयन हेतु संबंधित अध्यक्षों को आगामी एक माह में नाम तय करने का अधिकार दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *