तीरंदाजी केन्द्र एवं एकलव्य खेल अकादमी जशपुर में प्रशिक्षक के पद पर पदस्थ श्री राजेन्द्र देवांगन ने बताया कि यहॉ प्रतिदिन बच्चों को तीरंदाजी का प्रशिक्षण दिया जाता है। तीरंदाजी केन्द्र के बच्चे नेशनल में भी भाग ले चुके हैं। जिसमें कास्य पदक भी हासिल किया है। प्रदेश स्तर पर भाग लेने के बाद खिलाड़ियों के चेहरे पर अलग मुस्कान दिख रही है।
प्रशिक्षक श्री देवांगन ने कहा कि इसी तरह यहॉ अकादमी चलता रहेगा तो बच्चे अंतर्राष्ट्रीय और ऑलम्पिक में भी अपना छाप छोड़ेंगें। तीरंदाजी केन्द्र एवं एकलव्य खेल अकादमी में बच्चों के रहने, खाने और शिक्षा की सुविधा राज्य शासन और जिला प्रशासन के द्वारा दिया जा रहा है। खेल अकादमी में कुल 30 बच्चे प्रशिक्षण प्राप्त कर रहें हैं। इनमें तीरंदाजी, तैराकी और ताइक्वांडो में 10-10 बच्चे शामिल हैं। सर्व सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बच्चों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया है।