Chhattisgarh

गोमती साय ने लुड़ेग तमता मंडल किया दौरा एवंभाजपा सदस्यता अभियान हुई शामिल।

गोमती साय ने लुड़ेग तमता मंडल किया दौरा एवंभाजपा सदस्यता अभियान हुई शामिल।

पत्थलगांव। सरगुजा प्राधिकरण उपाध्यक्ष एवं पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय गुरुवार को पत्थलगाँव विधानसभा के लुडगे तमता मंडल के ग्राम मुड़ाबहला में भाजपा सदस्यता अभियान और विधायक प्रवास कार्यक्रम में शामिल हुई। इस अवसर पर ग्रामीणों से संवाद कर उनके विकास के लिए प्रतिबद्धता जताई। संगठन की मजबूती और जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए, सभी से भाजपा की सदस्यता लेने का आह्वान किया। क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करने और जनता की बेहतरी के लिए हरसंभव प्रयास जारी रखने का वादा किया।

श्रीमती साय पत्थलगाँव विधानसभा के लुडगे तमता मंडल के ग्राम महेशपुर में भाजपा सदस्यता अभियान और विधायक प्रवास कार्यक्रम में सम्मिलित हुई। स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उनके मुद्दों पर चर्चा की और भाजपा के साथ जुड़ने का आग्रह किया। संगठन को सशक्त बनाने और जनकल्याण के कार्यों को और आगे बढ़ाने के लिए सभी का सहयोग प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर लुड़ेग तमता भाजपा मंडल के भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!