बालोद। विधायक संगीता सिन्हा के 4 घण्टे तक थाने में डटे रहने के बाद अंततः भाजपा महिला पार्षद के दामाद अनुराग जैन के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज हुआ है. कुछ दिन पूर्व भाजपा महिला पार्षद के साथ मारपीट के घटना के दौरान ही महिला के साथ पार्षद के दामाद ने छेड़छाड़ की थी।इस मामले में पीड़िता एफआईआर कराने गुरुर थाना पहुंची थी जिसका रिपोर्ट दर्ज नहीं करने पर कांग्रेस विधायक संगीता सिन्हा और जिले के उनके समर्थकों द्वारा चार घंटे तक थाने में डटे रहे तब जाकर पुलिस ने मामले में FIR दर्ज किया गया।
