Chhattisgarh

बीजेपी जिलाध्यक्ष ने सुखरापारा एकलव्य स्कूल के निर्माण कार्य का लिया जायजा, कार्यकर्ता सदस्यता अभियान को लेकर कर रहे गांव गांव दौरा

बीजेपी जिलाध्यक्ष ने सुखरापारा एकलव्य स्कूल के निर्माण कार्य का लिया जायजा, कार्यकर्ता सदस्यता अभियान को लेकर कर रहे गांव गांव दौराNeerajneeraad

नीरज गुप्ता संपादक
MO NO- 9340278996,9406168350

पत्थलगांव।जशपुर भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने पत्थलगांव के सुखरापारा में बन रहे एकलव्य विद्यालय के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए सभी निर्माण कार्य समय से पूर्ण करने की बात कही. बता दें कि एकलव्य स्कूल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है. जिलाध्यक्ष ने अधिकारियों से कार्य प्रगति की जानकारी ली. बता दे की श्री गुप्ता इन दिनों भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर गांव गांव भ्रमण कर रहे हैं इसी क्रम में पत्थलगांव क्षेत्र के ग्रामीण मंडल में उन्होंने अनेकों जगह कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 30 अगस्त को सभी कार्यकर्ताओं को सदस्यता का खत्म हो रहा है इस लिय राष्ट्रीय नेतृव के अहवाहन पर प्रदेश संगठन ने सभी कार्यकर्ताओं से निवेदन किया है की जैसे 3 तीन सितंबर को प्रदेश अध्यक्ष मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को सदस्यता दिलांएंगे। उसके बाद सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ को टोल फ्री नंबर 8800002024 में मिस्ड कॉल करके जुड़ना है सदस्यता अभियान में सभी मोर्चा प्रकोष्ठ एवं भाजपा के प्रति रुचि रखने वाले सभी लोगों को जोड़ने की आवश्यकता है

इस दौरान पत्थलगांव ग्रामीण मंडल में सदस्यता अभियान 2024 का कार्यशाला आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता उपस्थित थे,मंडल अध्यक्ष चमर साय ,हरजीत भाटिया,विरेंद सिंह,खेमानिधि यादव,प्रकाश चौहान,सरिता सिदार,मनाराम ,अरुण यादव,देव प्रकाश अरविंद गुप्ता, हनुमान पारीक, सोशल मीडिया जिला संयोजक गणेश गुप्ता एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

लुड़ेग तमता मंडल में भी सदस्यता अभियान को लेकर कार्यशाला

भाजपा जिला अध्यक्ष इस दौरान लुड़ेग तमता मंडल में भी सदस्यता अभियान को लेकर कार्यशाला आयोजित किया इस दौरान जिला अध्यक्ष सुनील गुप्ता जिला उपाध्यक्ष पुरषोत्तम सिंह ठाकुर मंडल अध्यक्ष रोशन प्रताप सिंह, जिला मंत्री मनीष अग्रवाल,विशाल अग्रवाल,रामप्रसाद चौहान,अरविंद गुप्ता,सोशल मीडिया सुनील शर्मा, अरविंद गुप्ता,हनुमान पारीक, जिला संयोजक गणेश गुप्ता एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।neeraj,harit,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!