कुनकुरी में मनाया तेली दिवस, भाजपा जिलाध्यक्ष की उपस्थिति में गोष्ठी का आयोजन

कुनकुरी में मनाया तेली दिवस, भाजपा जिलाध्यक्ष की उपस्थिति में गोष्ठी का आयोजन

Neeraj neera ad

नीरज गुप्ता संपादक
MO NO- 9340278996,9406168350

जशपुर – गणेश चतुर्थी के अवसर पर कुनकुरी में विश्व तेली दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जशपुर भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता समेत, जानकी साव , नवीन कुमार साहू,, भोला साव ,जुमल किशोर साहू ,ओमप्रकाश गुप्ता, शिव बालक साव, सुकदेव साव ,बैजनाथ प्रसाद गुप्ता, ब्रह्मदेव साहू, कृष्णा साहू ,ज्ञारायण प्रसाद गुप्ता , राम विलास साहू,महेन्द्र प्रसाद गुप्ता, सकेश कुमार साहू, कार्यकर्म के अध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद गुप्ता एव श्रीमती पूर्णिमा गुप्ता,श्रीमती अंजू साहू ,श्रीमती स्मृति गुप्ता श्रीमती सुनीता गुप्ता, पूनम गुप्ता समेत समाज के अन्य वरिष्ठजन उपस्थित थे, इस दौरान विशेष विचार गोष्ठी का आयोजन कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता ने विश्व  तेली दिवस की शुरुआत के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने समाज के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि पौराणिक कथाओं में गणेश जी के पुनर्जीवित होने के बाद कहानी समाप्त हो जाती है, किंतु तेली समाज के विद्वान पुरखों ने इस कहानी को आगे बढ़ाकर उस व्यापारी को न्याय दिलाते हैं, जिसके हाथी का सिर काटकर गणेश जी के धड़ में जोड़ा गया था। वही व्यापारी सनातन इतिहास का प्रथम तेली बना। जिस दिन गणेश जी को पुनर्जन्म मिला, उसी दिन प्रथम का भी निर्माण हुआ था इसलिए गणेश चतुर्थी के दिन ‘तेली दिवस’ मनाया जाता है। इस मौके पर वरिष्ठजनो ने भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता की अगुवाई में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से समाज के लिए सामुदायिक भवन की मांग किये जाने की रुपरेखा बनाई।इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रतिभागी बच्चो को पुरस्कार वितरण भी किया गया।neeraj,harit,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *